एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case: शाहजहां शेख गिरफ्तार, TMC सांसद बोले- 'हमसे सीखें राजधर्म', BJP का पलटवार

Sandeshkhali Case: संदेशखाली मामले के आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल पुलिस ने मिनाखान इलाके से गुरुवार (29 फरवरी) सुबह गिरफ्तार किया. वह ईडी टीम पर हमले के बाद 55 दिन से फरार चल रहा था.

Shahjahan Sheikh Arrested: संदेशखाली मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से पश्चिम बंगाल में विरोध-प्रदर्शन हो रहा था. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ टीएमसी के बीच जुबानी जंग भी जोरों पर थी. बीजेपी जहां इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रदर्शन करते हुए ममता सरकार पर हमला बोल रही थी तो वहीं टीएमसी की ओर से भी बीजेपी पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे.

इन सबके बीच गुरुवार (29 फरवरी) को शाहजहां शेख की गिरफ्तारी हुई, लेकिन अरेस्टिंग के बाद भी दोनों दलों के बीच जुबानी हमले जारी रहे. टीएमसी ने जहां गिरफ्तारी के बाद बीजेपी से राजधर्म सीखने के बात कही तो बीजेपी ने इस कार्ऱवाई का श्रेय अपने नेताओं के प्रदर्शन को दिया. पार्टी ने कहा कि यह कार्रवाई उनकी ओर से लगातार बनाए गए दबाव के बाद की गई है.

टीएमसी सांसद ने बीजेपी को घेरा

टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कहा, ''यह गिरफ्तारी साबित करती है कि हमारी सरकार प्रशासनिक तरीके से राजधर्म का पालन करती है. हमने पार्थ चटर्जी और ज्योतिप्रिय मल्लिक के खिलाफ भी कार्रवाई की थी और इसी तरह हमने शेख के खिलाफ भी कार्रवाई की है. इस मामले में शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है.''

उन्होंने कहा, ''अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण पुलिस शाहजहां शेख को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी. स्टे ऑर्डर आदेश हटने के 3-4 दिन के अंदर ही शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक तरफ बीजेपी शासित राज्यों में आरोपी नेता खुलेआम घूमते हैं और दूसरी तरफ हमारा प्रशासन आरोपी टीएमसी नेताओं को भी नहीं छोड़ता. बीजेपी को टीएमसी से राजधर्म सीखना चाहिए."

BJP ने थपथपाई अपनी पीठ, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कहा, ''बीजेपी के लगातार आंदोलन के कारण यह सरकार शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर हुई. सरकार इनकार की मुद्रा में थी. वे कुछ भी स्वीकार नहीं कर रहे थे. मैंने पहले ही कहा था कि हम सरकार को शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर कर देंगे. आज भाजपा और संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन के कारण ममता बनर्जी सरकार शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर हुई हैं."

दिलीप घोष ने लगाए जानकर छिपाने के आरोप

बीजेपी के नेता दिलीप घोष का कहना है कि टीएमसी ने जानकर इसे छिपा रखा था. जब मीडिया और बाकी जगह से प्रेशर आया तो गिरफ्तार करना पड़ा. संदेशखाली के लोग जिन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं उस पर ध्यान देना चाहिए. इसे सजा मिलनी चाहिए. पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां कुछ हुआ नहीं है. अगर नहीं हुआ तो जाने से क्यों रोक रहे हैं. इनके नेता लोगों को धमका रहे हैं. लोगों को न्याय मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें

संदेशखाली हिंसा का आरोपी शेख शाहजहां 55 दिन बाद गिरफ्तार, आज दोपहर बशीरहाट कोर्ट में होगी पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget