एक्सप्लोरर

‘हिंदुओं पर जो उंगली उठाएगा उसका काम तमाम हो जाएगा’, सनातन धर्म संसद में बोले बीजेपी विधायक टी राजा

T Raja Singh On Sanatan: बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि आने वाला समय युद्ध का है और युद्ध बातों से नहीं हाथों से लड़ा जाता है.

T Raja Singh In Sanatan Dharma Sansad: दिल्ली में आयोजित सनातन धर्म संसद में तेलंगाना के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा भी शामिल हुए और सनातन बोर्ड की मांग का समर्थन करते हुए मंच से खूब गरजे. टी राजा ने कहा कि सनातन बोर्ड के लिए जो भी नौजवान योगदान देगा वो अमर है. हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए जो भी विधर्मियों का नाश करेगा वो अमर हो जाएगा.

टी राजा ने सनातन बोर्ड के अलावा लव जिहाद, रोड जिहाद, थूक जिहाद का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह का अभी वातावरण है उसे देखकर साधु संत, जोकि शास्त्रों का पाठ करते थे वो भी आज कह रहें है कि हिंदुओं जाग जाओ.

टी राजा सिंह ने बताया क्यों जरूरी है सनातन बोर्ड

सनातन बोर्ड बनाने की क्यों जरूरत है, इसे समझाते हुए टी राजा ने कहा कि सनातन बोर्ड के माध्यम से एक सेना का निर्माण होगा और ये बहुत जरूरी है. इसके जरिए हम हमारे जिलों में नौजवानों को जोड़ेंगे जो आपकी रक्षा करेंगे. क्योंकि आज हमारी बहन बेटियों को उठा लिया जा रहा है. इसलिए जिस भाषा में लव जिहाद वाले समझेंगे उसी भाषा में हम उन्हें समझाएंगे लेकिन अगर सनातन बोर्ड बनने के रास्ते में कोई भी आएगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं, चाहे वो अपना ही क्यों न हो.

विवादित बयान देते हुए टी राजा ने आगे कहा कि आने वाला समय युद्ध का समय है और युद्ध बातों से नहीं हाथों से लड़ा जाता है. हाथों को मजबूत करने का काम सनातन बोर्ड करेगा. अगर हमें सपोर्ट करोगे तो आतंकवादियों की ग़र्दन भी काट सकते हैं.

बंटेंगो तो कटेंगे पर क्या बोले बीजेपी विधायक

इसके अलावा एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बंटेंगे तो कटेंगे के बयान पर टी राजा ने कहा कि आज हिंदू, जाति के आधार पर बंट रहा है. इसीलिए संतों की, मोदी जी की, योगी जी की आवाज़ है कि संगठित रहो. संगठित रहोगे तो बचोगे. नहीं तो मुश्किल होगी.

उद्धव ठाकरे की सेना को बताया डुप्लिकेट शिवसेना

महाराष्ट्र में वोट जिहाद के बारे में बोलते हुए टी राजा ने कहा कि महाराष्ट्र में जो छत्रपति शिवाजी और बालासाहेब ठाकरे के फॉलोअर हैं, वह सब बीजेपी के साथ जाएंगे क्योंकि डुप्लीकेट शिवसेना को कोई मानने वाला नहीं है, कोई पहचान वाला नहीं है. बाला साहब ने खुद कहा था कि जिस दिन भी मेरी शिवसेना कांग्रेस से हाथ मिलाएगी उस दिन मैं शिवसेना खत्म कर दूंगा.

‘हिंदुओं पर उंगली उठाने वाले का काम तमाम करना आता है’

तौकीर रजा के रूह कांप जाएगी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टी राजा ने कहा कि जो कीई भी हिंदुओं पर उंगली उठाएगा उसका काम तमाम करना हमें आता है. आने वाला समय युद्ध का समय है और युद्ध बातों से नहीं हाथों से लड़ा जाता है.

ये भी पढ़ें: 'अभी भी जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबे हैं कन्हैया', सनातन धर्म संसद में देवकी नंदन ठाकुर ने हिंदुओं से कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget