एक्सप्लोरर

Samvidhaan Hatya Diwas: 'क्या जेपी आंदोलन अराजकता थी?' संविधान हत्या दिवस पर विपक्ष ने की आलोचना तो BJP ने पूछा सवाल

Samvidhaan Hatya Diwas: 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाए जाने की घोषणा के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है, जिस पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने करारा जवाब दिया है.

Samvidhaan Hatya Diwas: केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इसका विरोध कर रहा है. इसी दिन 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में 'आपातकाल' की घोषणा की थी. विपक्ष की इस आलोचना का जवाब बीजेपी नेता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिया. उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए साफ शब्दों में पूछा, 'क्या उस समय के कार्यकर्ताओं और जननायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में किया गया आंदोलन अराजकता था?' 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'मैं इंडी ब्लॉक के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में किया गया इतना बड़ा जन आंदोलन अराजकता था? मैं लालू यादव और अखिलेश यादव से भी पूछना चाहता हूं कि क्या उनके पिता मुलायम सिंह यादव अराजकता का हिस्सा थे?'

उन्होंने आगे कहा, 'आपातकाल वो था, जिसमें संविधान की हत्या क्या होती है? ये समझने की जरूरत है. देश में नागरिकों के मूल अधिकार छीन लिए गए थे. यहां तक कि लोगों के स्वतंत्र घूमने और जीने का अधिकार भी छीन लिया गया था.' इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. 

सुधांशु त्रिवेदी ने सुनाई 'आपातकाल' की कहानी

उन्होंने कहा, 'स्वतंत्र भारत के इतिहास में इंदिरा गांधी एकमात्र ऐसी नेता थीं, जिन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनावी मशीनरी के दुरुपयोग और चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी पाया था. यहां तक कि उनकी सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी और जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो उनकी सदस्यता बरकरार रखी गई, लेकिन वह एक सांसद के तौर पर काम नहीं कर सकीं. वो न तो 6 साल तक चुनाव लड़ सकीं, न वोट दे सकीं और न ही लोकसभा की कार्यवाही में भाग ले सकीं. जब उन्हें कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने आपातकाल लागू किया और अब स्थिति ये है कि कोई भी कोर्ट प्रधानमंत्री पर टिप्पणी या सवाल नहीं उठा सकता है.'

मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

विपक्ष के कई नेताओं ने इंदिरा गांधी के 'आपातकाल' को सही ठहराया है, तो कई इसके बचाव में दिखे. कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के इस फैसले के विरोध में कहा, 'हर 15 मिनट में देश के अंदर दलितों के खिलाफ एक बड़ा अपराध होता है. ये संविधान की हत्या नहीं तो क्या है? जब अल्पसंख्यकों पर गैरकानूनी तरीके से बुलडोजर चलता है और 7.38 लाख लोगों को बेघर कर दिया जाता है, तो वो संविधान की हत्या नहीं तो और क्या है?'

ये भी पढ़ें: PM Modi: 'पिछले 3-4 सालों में पैदा हुए 8 करोड़ नए रोजगार', बेरोजगारी को लेकर पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget