एक्सप्लोरर

MP Shikhar Sammelan: संबित पात्रा ने कहा- हम बनाएंगे राम मंदिर, कोई रोक नहीं सकता

संबित पात्रा ने कहा कि वह राम मंदिर के मुद्दे पर हॉफ इंच भी बैकफुट पर नहीं है. जब भी टीवी पर राम मंदिर पर डीबेट होती है तो कांग्रेस उसमें हिस्सा नहीं लेती. उन्होंने कहा कि बीजेपी राम मंदिर बनाएगी और कोई रोक नहीं सकता.''

नई दिल्ली:  मध्यप्रदेश चुनाव पर आधारित एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने हिस्सा लिया. दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई. बहस के दौरान पिछले डेढ़ दशक में बीजेपी ने राज्य में क्या-क्या काम किये इस पर चर्चा हुई. वहीं राम मंदिर और हिन्दुत्व की राजनीति पर भी दोनों पार्टियों के प्रवक्ताओं ने एक-दूसरे पर कई तीखे हमले किए.

क्या राज्य में बीजेपी को मिलेगा चौथी बार आशीर्वाद

राज्य में बीजेपी को क्या जनता चौथी बार आशीर्वाद देगी और उसकी सरकार बनेगी ? इस सवाल पर संबित पात्रा ने कहा, ''हमारे पास विकास है कांग्रेस के पास घोटालों की लिस्ट है. हम इसी पर लड़ेंगे.'' वहीं प्रियंका ने संबित पात्रा पर हमला करते हुए कहा, ''इनके मुख्यमंत्री ने हर दिन एक नई घोषणा की और इसलिए इनकी लिस्ट लंबी है. काम कुछ नहीं हुआ है. नई घोषणा करने के लिए शिवराज सिंह चौहान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आना चाहिए. आज महिला दुस्कर्म में राज्य नंबर 1 पर और किसानों को प्रताड़ित किया गया है.''

प्रियंका के आरोपों का जवाब देते हुए संबित पात्रा ने कहा, ''सूती कपड़े पहन कर देश को कैसे लूटना है यह बात कांग्रेस पार्टी अच्छी तरह जानती है. आज भी कई लोग बेल पर बाहर हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बेलगाड़ी चल रही है. हमने बीमारू राज्य से  मध्यप्रदेश को जूझारू राज्य बनाया. नेहरू से राहुल तक ने गरीबी हटाओ के नारे दिए लेकिन गरीबी नहीं हटी. ''प्रियंका ने संबित पात्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि जो खुद बॉन्ड पर बाहर हो वह बेल की बात न करें. हम बीजेपी की तरह मन की बात नहीं करते बल्कि हम जन की बात सुनते हैं.

राम मंदिर के मुद्दे पर किसने क्या कहा

दोनों प्रवक्ताओं ने राम मंदिर के मुद्दे पर एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला. दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाएं. राम मंदिर और हिन्दूत्व की राजनीति पर जब प्रियंका चतुर्वेदी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,'' राहुल गांधी की भक्ति को ढ़ोंगी बताने वाली बीजेपी लोगों के आस्था से खिलवाड़ कर रही है. बीजेपी सत्ता पाने के लिए राम नाम का इस्तेमाल करती हैं.''

वहीं संबित पात्रा ने राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो राम के अस्तित्व को नहीं मानते. उन्होंने कहा,''क्या सोनिया गांधी बोलेंगी कि राम मंदिर बनेगी. हम राम के भक्त हैं और राम मंदिर बनाएंगे और संवेधानिक तरीके से बनाएंगे. हम राम मंदिर के मुद्दे पर हॉफ इंच भी बैकफुट पर नहीं है. जब भी टीवी पर राम मंदिर पर डीबेट होती है तो कांग्रेस उसमें हिस्सा नहीं लेती. राम मंदिर बनाएंगे और कोई रोक नहीं सकता.''

देश की रक्षा मंत्री प्रधानमंत्री की रक्षा कर रही है

प्रियंका ने आरोप लगाया कि देश की रक्षा मंत्री प्रधानमंत्री की रक्षा कर रही हैं. इस बार एमपी में कमल खिलेगा पर कमलनाथ का. यह चेहरा विकास का दिखाते हैं लेकिन काम-काज सूट-बूट वाले करते हैं. वहीं संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अगले 10 साल के लिए पीएम पद को सुसज्जित कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मनाई दिवाली, USPS ने जारी किया खास 'रंगोली' डाक टिकट
दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मनाई दिवाली, USPS ने जारी किया खास 'रंगोली' डाक टिकट
चुनाव आयोग में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा, सीमा खन्ना अब पवन शर्मा के जरिए भेजेंगी फाइलें
चुनाव आयोग में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा, सीमा खन्ना अब पवन शर्मा के जरिए भेजेंगी फाइलें
Explained: पंजाब में AAP-कांग्रेस की लड़ाई से किसे फायदा? 2027 विधानसभा चुनाव की तस्वीर क्या होगी?
Explained: पंजाब में AAP-कांग्रेस की लड़ाई से किसे फायदा? 2027 विधानसभा चुनाव की तस्वीर क्या होगी?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget