एक्सप्लोरर

दिव्यांगों का मजाक बनाने के लिए 5 कॉमेडियनों ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी, सरकार ने दिशानिर्देश बनाने की बात कही

स्पाइनल मस्क्युलर अट्रोफी नाम की समस्या के मरीजों की सहायता करने वाली संस्था क्योर एसएमए ने समय रैना और विपुन गोयल के कुछ वीडियो की शिकायत की थी.

दिव्यांगों और गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों का मज़ाक उड़ाने वाले वीडियो के लिए कॉमेडियन समय रैना समेत 5 लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है. कोर्ट ने उनसे कहा है कि वह अपने यूट्यूब चैनल और दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी माफी मांगें. भविष्य में इस तरह के मज़ाक से बचें. साथ ही, अपने कार्यक्रमों में दूसरों को भी जागरूक बनाएं.

जिन 5 लोगों को कोर्ट ने तलब किया था, वह हैं - समय रैना, विपुन गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर. इससे पहले यह सभी 15 जुलाई को भी पेश हुए थे. जस्टिस सूर्य कांत और जोयमाल्या बागची की बेंच ने इन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है. हालांकि, जजों ने कहा है कि वह आगे इन लोगों पर जुर्माना लगाने पर भी विचार करेगा. उस राशि को दिव्यांग कल्याण से जुड़े कामों में इस्तेमाल किया जाएगा.

सुनवाई के दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी पेश हुए. उन्होंने बताया कि मंत्रालय इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर दिशानिर्देश बनाने जा रहा है. उन दिशानिर्देशों में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि किसी व्यक्ति या समूह के सम्मान को चोट पहुंचाए बिना कॉमेडी हो. 

कोर्ट में चल रही सुनवाई 5 मई को 'क्योर एसएमए' की संस्था की तरफ से की गई शिकायत पर चल रही है. स्पाइनल मस्क्युलर अट्रोफी नाम की समस्या के मरीजों की सहायता करने वाली इस संस्था ने समय रैना और विपुन गोयल के कुछ वीडियो की शिकायत की थी. संस्था की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह ने बताया था कि इन लोगों ने गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों का मजाक बनाया है.

सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्य कांत ने इस तरह के मज़ाक को असंवेदनशील बताते हुए कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने कहा कि किसी का भी मखौल बनाने और उसे नीचा दिखाने को सही नहीं कहा जा सकता. जज ने कहा, "यह सब हमारी नजर में हेट स्पीच (नफरत फैलाने वाले भाषण) के दायरे में आता है. इससे कैसे निपटना है, यह हम जानते हैं."

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget