एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Results 2024: इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार? सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने दिखा दी असली पिक्चर, जानें क्या बोले

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली है.

INDIA Alliance on Govt Formation: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार (6 जून) को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जताई. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में जब गिनती होती है तो आस और उम्मीद कभी खत्म नहीं होती है. इंडिया गठबंधन बहुमत से काफी दूर है, क्योंकि उसके खाते में 234 सीटें आई हैं. लोकसभा में बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है. हालांकि, फिर भी उसने सरकार बनाने की आस नहीं छोड़ी है.

दरअसल, एनडीए को इस बार 293 सीटों पर जीत मिली है और बीजेपी के खाते में 240 सीटें गई हैं. इसके बाद भी राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि एनडीए की वापसी मुश्किल हो सकती है. एनडीए में शामिल टीडीपी और जेडीयू की वजह से ऐसी बातें हो रही हैं, क्योंकि इन दोनों ही दलों का पलटी मारने का इतिहास रहा है. फिलहाल टीडीपी के पास 16 और जेडीयू के पास 12 सीटें हैं. इंडिया गठबंधन के नेता इशारों-इशारों में दोनों दलों को अपनी ओर करने की बात कर रहे हैं.  

खुश करने से बन रही सरकारें तो कोई भी कर सकता है खुश: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उनसे सवाल हुआ कि क्या आप अभी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की स्थिति देख रहे हैं? इसके जवाब में अखिलेश ने कहा, "मैंने आपसे पहले ही कहा है कि खुश करने से सरकारें बन रही हैं तो कोई और भी खुश कर सकता है."

इस पर एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या अभी भी आपको उम्मीद है कि सरकार बन जाएगी? इस पर सपा प्रमुख बोले, "लोकतंत्र में जब गिनती होती है तो आस और उम्मीद कभी खत्म नहीं होनी चाहिए. आस हमेशा बनी रहनी चाहिए, उम्मीद हमेशा रहनी चाहिए."

अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती सपा: अखिलेश यादव

वहीं, अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर भी बात की और कहा कि समाजवादी पार्टी इस सिस्टम को कभी स्वीकार नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा, "खुशी की बात है कि इस बार विपक्ष मजबूत होगा. इस बार विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी. ऐसे कई महत्वपूर्ण सवाल हैं जो जनता के सामने प्रस्तुत किए गए. सबसे बड़ा सवाल अग्निवीर नौकरियां हैं. समाजवादी पार्टी कभी भी अग्निवीर व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर सकती."

यह भी पढ़ें: नई सरकार को लेकर उठापटक शुरू, मंत्रालयों को लेकर अन्य दल भाजपा पर बना रहे दबाव

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget