एक्सप्लोरर

UP Election 2022: BJP पर बरसे Akhilesh Yadav, एबीपी न्यूज से बोले- कब चलेगा महंगाई पर बुलडोजर?

UP Chunaav 2022: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बुधवार को जमकर हमला बोला. उन्होंने सभी विपक्षी दलों से बीजेपी के खिलाफ साथ आने की अपील की.

UP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बुधवार को जमकर हमला बोला. उन्होंने विपक्षी पार्टियों से अपील करते हुए कहा कि जो बीजेपी की आर्थिक नीतियों से नाखुश हैं, उन तमाम दलों से अपील है कि वो साथ खड़े हों. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी मंदिर का सवाल कर रही है तो हार मान चुकी है. यूपी को योगी नहीं, योग्य सरकार चाहिए. सपा सुप्रीमो ने कहा कि बुंदेलखंड से बीजेपी को समर्थन मिला. इतने दिन में बुंदेलखंड की जनता मान गई है कि बीजेपी के वादे जुमले थे. जनता को उन्होंने झूठ बोला. डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड आते-आते फेल हो गई. 

अखिलेश ने आगे कहा कि बीजेपी बताए कि महंगाई पर बुलडोजर कब चलेगा? जिन्होंने पेपर लीक किया उन पर एक्शन कब होगा? नौजवानों का भविष्य चौपट करने वाली सरकार जो चीन का हवाई अड्डा दिखाए, बंगाल के फ्लाईओवर दिखाए, उससे आप क्या अपेक्षा करेंगे. बीजेपी पर हमला बोलते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, यह झूठ बोलने वाले लोग हैं. मंदिर की बात कर रहे हैं. नाम बदलकर विश्व रिकॉर्ड बना रहे हैं, जनता सरकार बदल देगी. अखिलेश ने कहा कि गठबंधन में सब साथ हैं. जनता हमारे साथ खड़ी है. गठबंधन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है. सब एक साथ हैं.

'कब चलेगा महंगाई पर बुलडोजर'

अखिलेश ने कहा, मुख्यमंत्री और बीजेपी सरकार बताए कि महंगाई कब खत्म होगी? जो महंगाई कर रहे हैं वे गरीब के दुश्मन हैं. बीजेपी के रथ को उन्होंने नकल बताया. उन्होंने कहा, इससे कुछ नहीं होने वाला. जनता नकल करने वालों का सफाया करेगी. इस बार काम बताने की जरूरत है. काम किया नहीं. दिल्ली से कैंची आती है लखनऊ से फीता कटता है. इन्होंने किसानों पर जीप चढ़ा दी, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल की जनता ने बीजेपी को मात दी. उत्तर प्रदेश में भी साथ आएं और मदद करें. जो दल बीजेपी के विरुद्ध खड़े हैं, वे साथ आएं.

ये भी पढ़ें

Petrol Rate Cut In Delhi: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर 8 रुपये VAT घटाया, जानें अब क्या हो गया नया दाम

Farmers Protest: आंदोलन के कारण मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजा नहीं- केंद्र ने संसद में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget