एक्सप्लोरर

ABP को दिए मोदी के इंटरव्यू पर बोली सपा- ‘देश में मोदी लहर नहीं, 2014 में किए वादे नहीं किए पूरे’

एबीपी न्यूज़ को दिए पीएम मोदी के इंटरव्यू पर सपा ने कहा है कि देश में मोदी की लहर खत्म हो चुकी है और मोदी सरकार साल 2014 में जनता से किए गए वादे को भी पूरा करने में नाकाम साबित हुई है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी न्यूज़ को इंटरव्यू दिया है. पीएम मोदी के इस इंटरव्यू ने राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने पीएम मोदी के इस इंटरव्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा ने कहा है कि देश में मोदी की लहर खत्म हो चुकी है. सपा ने यह भी कहा है कि मोदी सरकार साल 2014 में जनता से किए गए वादे को भी पूरा करने में नाकाम साबित हुई है.

उनका गठबंधन महामिलावटी- समाजवादी पार्टी

पीएम मोदी द्वारा महागठबंधन को महामिलावटी कहने पर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा है, ‘’मोदी जी यूपी को लेलर संजीदा ज़रूर हैं, लेकिन उनको दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए,’’ उन्होंने कहा, ‘’यूपी में महागठबंधन सीटें जीत रहा है. हमारा गठबंधन मजबूत है और ज़मीन पर काम कर रहा है. हमारा नहीं बल्कि उनका गठबंधन महामिलावटी है. ये टिप्पणी प्रधानमंत्री की गरिमा के लिहाज से सही नहीं है.’’

2014 में किए वादे पूरे नहीं किए- समाजवादी पार्टी

जूही सिंह ने आगे कहा, ‘'इस चुनाव में मोदी की कोई लहर नहीं है, क्योंकि 2014 में किये गए वायदे पीएम मोदी ने पूरे नहीं किए. चुनावी मंच पर पीएम की चुप्पी कभी-कभी खलती है.’’ मुसलमानों को डराकर वोट लेने के आरोपों पर जूही सिंह ने कहा, ‘’ हम न ऐसी बात करते हैं और न ही हमें इससे कोई फर्क पड़ता है.’’

राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘’पीएम को अपनी पार्टी के बवाल करने वाले गुंडे किस्म के छुटभैये नेताओं को समझाना चाहिए कि कोर्ट और संविधान क्या होता है.’’ टुकड़े टुकड़े गैंग वाले बयान पर जूही सिंह ने कहा कि अगर ऐसा कोई गैंग है तो वो खुला क्यों घूम रहा है, अबतक जेल में क्यों नहीं गया?

यह भी पढ़ें-

PM MODI on ABP: राम मंदिर, राष्ट्रद्रोह और 2019 में पूर्ण बहुमत तक जानें पीएम मोदी के इंटरव्यू की 32 बड़ी बातें

PM Modi On ABP: पीएम मोदी के इंटरव्यू की Full Transcript, पढ़ें शब्दशः

PM Modi On ABP: पीएम मोदी बोले- मैं हिंदू या मुस्लिम नहीं, हर एक भारतीय के लिए काम करता हूं

PM Modi on ABP: मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया ‘ढकोसला’, कहा- ‘शॉर्टकट ढूंढा, इनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget