एक्सप्लोरर

यूपी: वेटिंग में बीजेपी, समाजवादी पार्टी ने मेयर के तीन और उम्मीदवार उतारे

अब तक समाजवादी पार्टी, मेयर के 10 उम्मीदवार तय कर चुकी है. वहीं बीजेपी ने अब तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने मेयर के चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. यूपी की राजधानी लखनऊ से मीरा वर्धन चुनाव लड़ेंगी. वे सोशलिस्ट नेता आचार्य नरेंद्र देव के पोते यशोवर्धन की पत्नी हैं. शहर में कायस्थों की अच्छी खासी आबादी होने के कारण अखिलेश यादव ने उन पर दांव खेला है. इससे पहले यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, लखनऊ के मेयर चुने गए थे.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल चतुर्वेदी को आगरा से मेयर का टिकट दिया है. वे इससे पहले मनोनीत पार्षद थे. पिछली बार बीजेपी के इन्द्रजीत आर्य आगरा से मेयर चुने गए थे. वहीं फिरोजाबाद से राजनारायण गुप्ता, समाजवादी पार्टी की टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ेंगे. वे पार्टी के प्रधान महासचिव रामगोपाल यादव के करीबी माने जाते हैं. दो दिन पहले पार्टी ने मेयर के चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नाम तय किए थे.

मेरठ से दीपू मनेठिया वाल्मीकि, बरेली से आईएस तोमर, मुरादाबाद से युसूफ अंसारी, अलीगढ से मुजाहिद किदवई, झांसी से राहुल सक्सेना, गोरखपुर से राहुल गुप्ता और अयोध्या से गुलशन बिंदु को उम्मीदवार बनाया गया है. अयोध्या से जिस गुलशन बिंदु को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है, वे किन्नर हैं. वे अयोध्या से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं. अब तक समाजवादी पार्टी, मेयर के 10 उम्मीदवार तय कर चुकी है.

वहीं मंगलवार को ही बीजेपी के लखनऊ ऑफिस में पार्टी नेताओं की बैठक चार घंटों तक चली. सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडे और संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत कई नेताओं ने खूब माथापच्ची की. लेकिन निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हो पाई. बुधवार को भी मीटिंग जारी रहेगी. टिकट के लिए नेताओं में होड़ मची हुई है. पिछली बार बारह मेयर के लिए हुए चुनाव में बीजेपी दस नगर निगमों में जीत गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget