एक्सप्लोरर

Ram Mandir: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने राम मंदिर पर दिया बयान, भड़की BJP बोली- इन्हें राम जन्मभूमि से ईर्ष्या क्यों है

Ram Mandir: अमेरिकी दौरे पर राहुल गांधी के साथ गए सैम पित्रोदा ने राम और मंदिर को लेकर एक बयान दिया. इस पर बीजेपी ने कांग्रेस की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

Ram Mandir: अमेरिका दौरे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के राम-हनुमान और मंदिर को लेकर दिए गए हालिया बयान पर विवाद छिड़ गया है. सैम पित्रोदा ने बीजेपी को घेरने के लिए सोमवार (5 जून) को बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों का जिक्र किया. इसी के साथ उन्होंने मंदिर की बात भी छेड़ दी.

सैम पित्रोदा ने कहा कि हमारे सामने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्या है. इनके बारे में कोई बात नहीं करता है. उन्होंने कहा कि लेकिन, हर कोई राम... हनुमान... मंदिर की बात करता है और मैं कह चुका हूं कि मंदिरों से रोजगार नहीं मिलने वाला है. बीजेपी ने इस मामले को मुद्दा बनाकर अब कांग्रेस पर निशाना साधा है.

ये राम जन्मभूमि के खिलाफ अदालत चले जाते हैं- बीजेपी
बीजेपी नेता तरुण चुग ने कहा कि राम जन्मभूमि का फैसला न हो, इसके लिए अदालत जाते हैं. मंदिर के निर्माण का काम न शुरू हो, इसके लिए अदालत जाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के तथाकथित विदेशी संस्कृति से प्रभावित नेताओं को श्रीराम जन्मभूमि से ईर्ष्या क्यों है?

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो खुद बेरोजगार हो, ऐसा व्यक्ति दूसरे युवाओं की बेरोजगारों पर चिंता करने का नैतिक अधिकार नहीं रखता है. 

ये गांधी बनाम गोडसे की लड़ाई है- कांग्रेस प्रवक्ता
वहीं, इस मामले पर बीजेपी के हमले के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पित्रोदा जी की बात करने से पहले हमें राहुल गांधी ने क्या इस पर बात करनी होगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दो टूक शब्दों में बहस को ऐसी कगार पर लाकर खत्म कर दिया है, जहां लोगों को पक्ष चुनना पड़ेगा.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने गांधी बनाम गोडसे की विचारधारा के बीच जंग की बात कही है. आप किसके साथ खड़े हैं. हम तो गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के साथ खड़े हैं. आप गोडसे की नफरत की साथ खड़े हैं, उस पर बात नहीं करेंगे. इधर-उधर की बातें करते रहेंगे.

'हुआ तो हुआ' बयान पर छिड़ा था विवाद
सैम पित्रोदा पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरते रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों पर न्यूज एएनआई को दिए बयान में कहा था, 'मैं इसके बारे में नहीं सोचता, यह भी एक और झूठ है. 1984 की बारे में अब क्या? आपने पिछले 5 साल में क्या किया. 84 में हुआ तो हुआ. आपने क्या किया?'

ये भी पढ़ें:

Wrestlers Protest: सरकार से बातचीत के बुलावे के बाद आज दिल्ली आ सकते हैं पहलवान, बुलाई मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget