एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: सरकार से बातचीत के बुलावे के बाद आज दिल्ली आ सकते हैं पहलवान, बुलाई मीटिंग

Wrestlers Protest: सरकार की तरफ से बातचीत की पहल के बाद आज बुधवार को पहलवान दिल्ली आ सकते हैं. रेसलर्स ने इस मुद्दे पर मीटिंग बुलाई है.

Wrestlers Protest Today: सरकार की ओर से की गई पहल के बाद खिलाड़ियों ने मीटिंग बुलाई है. आपसी सहमति के बाद तय करेंगे कि कब सरकार से मिलेंगे. सभी खिलाड़ी सोनीपत में हैं और आज बुधवार (7 जून) को दिल्ली आ सकते हैं. एक महीने से ज्यादा समय से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों के मामले में नया मोड़ तब आ गया जब केंद्रीय खेल मंत्री ने मंगलवार (6 जून) को बातचीत का न्यौता दिया.

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, सरकार पहलवानों से चर्चा के लिए इच्छुक है. मैंने एक बार फिर पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया है. इसके पहले 3 जून को सरकार की तरफ से डेडलॉक खोलने की कोशिश के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पहलवानों के बीच एक मुलाकात हुई थी.

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद के खिलाफ देश के नामी पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है. बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों से यौन शोषण का आरोप है. इस मामले में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर भी दर्ज है. इनमें एक एफआईआर में नाबालिग से यौन शोषण का जिक्र है और इस मामले में बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है. 

जंतर मंतर से हटा दिया था धरना

बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों ने बीती 23 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना शुरू किया था, जिसे दिल्ली पुलिस ने 28 मई को खत्म करा दिया था. 28 मई को जब नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था, उसी दिन पहलवानों ने संसद के सामने महिला पंचायत करने की घोषणा की थी. पहलवानों ने दिन में करीब साढ़े 11 बजे संसद भवन की ओर मार्च शुरू कर दिया था. पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन पहलवान नहीं मानें, जिसके बाद पुलिस ने बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को हिरासत में ले लिया था. उसी दिन पुलिस ने जंतर मंतर से पहलवानों का सामान हटा दिया था और कहा कि अब उन्हें यहां प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें

धरना, हिरासत और सरकार का बुलावा... रेसलर्स प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ, 10 प्वॉइंट्स में पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget