एक्सप्लोरर

सलमान खुर्शीद का 'राम' वाले बयान से यू-टर्न, कहा- रावण के रास्ते पर चल रही बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "कांग्रेस इस भ्रष्ट व्यक्ति की भगवान राम से तुलना करके राहुल गांधी को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है."

Salman Khurshid Lord Ram Statement: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हाल ही में राहुल गांधी की तुलना 'भगवान राम' से कर दी, जिस पर बवाल खड़ा हो गया. वहीं अब उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी राम नहीं हैं, बल्कि बीजेपी रावण के रास्ते पर चल रही है. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी भगवान राम नहीं हैं लेकिन वह भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चल सकते हैं. वो (बीजेपी) कह रहे हैं कि आपको उस पर चलने का अधिकार नहीं है. हमें आपत्ति है क्योंकि वो रावण के रास्ते पर चल रहे हैं."

दरअसल, विवाद की शुरुआत इन अटकलों से हुई कि राहुल गांधी को दिल्ली में ठंड क्यों नहीं लग रही है. सलमान खुर्शीद ने कहा, "राहुल गांधी अलौकिक हैं. जब हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं तो वह टी-शर्ट (अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए) में बाहर जा रहे हैं. वह एक योगी की तरह हैं जो फोकस के साथ अपनी 'तपस्या' कर रहे हैं."

खुर्शीद के बयान पर बवाल

सलमान खुर्शीद ने 'भारत जोड़ो यात्रा' और राम यात्रा की तुलना करते हुए कहा, "भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है. अब राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे." उनका मतलब था कांग्रेस कार्यकर्ता 'भरत' की तरह हैं. उनके इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने खुर्शीद की आलोचना की और तीखा वार किया.

बीजेपी ने किया तीखा वार

बीजेपी नेताओं ने कहा कि गांधी परिवार को खुश करने के लिए कांग्रेस के नेता चाटुकार बन गए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "कांग्रेस इस भ्रष्ट व्यक्ति की भगवान राम से तुलना करके राहुल गांधी को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है."

उन्होंने आगे कहा, "यह वही कांग्रेस है जो भगवान राम को एक काल्पनिक व्यक्ति कहती थी. जिस व्यक्ति की वे भगवान राम से तुलना करते हैं, वह कहते हैं कि पुरुष मंदिरों में महिलाओं को छेड़ने और छेड़छाड़ करने जाते हैं."

बयान पर दी सफाई

सलमान खुर्शीद ने अपने बयान पर सफाई भी दी है. कांग्रेस नेता कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि राहुल गांधी राम की तरह हैं. सलमान खुर्शीद ने कहा, "ईश्वर की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन हर कोई उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश कर सकता है. अगर मैं कहता हूं कि कोई उस रास्ते पर चल रहा है तो किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए." खुर्शीद ने कहा कि "क्या मैंने कहा है कि राहुल गांधी राम की तरह हैं?"

ये भी पढ़ें- Tunisha Sharma Suicide Case: शीजान से ब्रेकअप के बाद दुखी थी तुनिषा, चैट में दोनों के बीच होती थी ऐसी बात, जानें अब तक के 10 बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
हिरासत में लिए जाने के बाद उदयनिधि स्टालिन का पहला रिएक्शन, बोले- 'क्या मैंने...'
Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
अरुणाचल सरकार के सहयोग न करने पर SC सख्त, कांग्रेस बोली- 'CM खांडू दें इस्तीफा'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget