एक्सप्लोरर

Salman Chishti arrested: खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, नूपुर शर्मा के सिर कलम करने पर मकान देने का किया था एलान

Salman Chishti Arrested: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले सलमान चिश्ती को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये चिश्ती अजमेर शरीफ की दरगाह का खितमदगार है.

Nupur Sharma Row: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती (Salman Chishti) को अजमेर पुलिस (Ajamer Police) ने भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media) पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. सलमान चिश्ती से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. सलमान चिश्ती की  गिरफ्तारी के मामले एडिशिनल एसपी विकास सांगवान ने कहा कि सलमान चिश्ती से पूछताछ जारी है. उन्होंने आगे कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ वीडियो बनाया था. सलमान चिश्ती पहले से हिस्ट्री शीटर रहा है. अपने थाने में इनके ऊपर 13 मुकदमें दर्ज है. ऐसा प्रतीत होता है कि नशा में इन्होंने वीडियो बनाया है. 

आरोपी सलमान ने नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की हत्या करने वाले को अपना घर देने की बात कही थी और नशे की हालत में विवादित टिप्पणियां की गई थी. इस संबंध में अजमेर की दरगाह (Ajamer Dargah) थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले में तीन टीमें बनाकर आरोपी सलमान चिश्ती के घर के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर दबिश देना शुरू किया.

सोमवार को मीडिया और पुलिस के सामने आए इस वीडियो के बाद देशभर में हड़कंप मच गया था. जिसके चलते पुलिस ने भी अपनी जांच को तेज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास तेज  किए जिसके बाद आरोपी सलमान चिश्ती को खादिम मोहल्ला स्थित अपने घर से ही गिरफ्तार किया गया. इस दौरान अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान उपाधीक्षक संदीप सारस्वत थाना प्रभारी दलबीर सिंह के साथ ही अन्य पुलिस जाब्ता और स्पेशल टीम के अधिकारी व जवान मौजूद रहे.

मुकदमा दर्ज, चिश्ती गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद एडिशनल एसपी विकास सांगवान ने बताया कि अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में खादिम का काम करने वाले सलमान चिश्ती को पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट और विवादित टिप्पणी सोशल मीडिया पर जारी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सलमान से इस विषय में पूछताछ की जा रही है कि उसने यह वीडियो क्यों और कहां बनाया और इसके पीछे क्या मकसद था.

हिस्ट्री शीटर है अजमेर दरगाह का चिश्ती

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह वीडियो (Video) नशे में बनाने की बात सामने आ रही है उन्होंने बताया कि सलमान चिश्ती (Salman Chishti) अजमेर दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है जिस पर हत्या के साथ ही 13 से अधिक मुकदमे चलाए गए थे जिसमे 1 में ट्रायल जारी है. आरोपी सलमान द्वारा नूपुर शर्मा को लेकर विवादित टिप्पणी करने के साथ ही सोशल मीडिया (Social Media) पर भड़काऊ टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल करने का आरोप है. अब पुलिस (Police) आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस हर पहलुओं पर तफ्तीश करते हुए जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Nupur Row: जो नूपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, अपना घर दे दूंगा...अजमेर के सलमान चिश्ती का Video वायरल

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की नूपुर शर्मा पर टिप्पणी के खिलाफ नाराजगी, 15 रिटायर्ड जज, 25 आर्म्ड फोर्सेज और 77 पूर्व नौकरशाह ने उठाई आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget