एक्सप्लोरर

साक्षी महाराज के जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए बयान पर अपनों से लेकर विरोधियों ने तक उठाए सवाल और साधा निशाना

SP सांसद एसटी हसन ने भी BJP सांसद साक्षी महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह इस तरह के बयान देने से बचें क्योंकि आज के हालातों में ना किसी की 4 बीवियां आपको मिलेंगे और ना ही 40 बच्चे.

नई दिल्लीः जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा चल रही है. इस सबके बीच लगातार बयानों का सिलसिला भी जारी है. ऐसा ही एक बयान सामने आया बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का. साक्षी महाराज ने चार बीवी और 40 बच्चों की बात कहते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की. साक्षी महाराज के बयान पर अब विपक्षी पार्टियों के साथ ही उनकी पार्टी के सांसद भी सवाल खड़े कर रहे हैं. बीजेपी सांसदों का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत तो जरूर है लेकिन उसको किसी एक धर्म या समुदाय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए और ना ही ऐसे बयान दिए जाने चाहिए.

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को दोहराते हुए 4 बीवी और 40 बच्चे का उदाहरण देते हुए जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की वकालत की. साक्षी महाराज के इस बयान पर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत तो जरूर है और जल्द से जल्द उसको लाया जाना चाहिए लेकिन इसको किसी धर्म समुदाय या जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से जनसंख्या को लेकर जो बात कही थी उस को ध्यान में रखना चाहिये. राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बढ़ती हुई जनसंख्या को एक बड़ी चुनौती बताया था और इसी वजह से अगर आज इसको लेकर कानून नहीं बनाया गया तो आने वाले सालों में एक बहुत बड़ी समस्या बन जाएगा.

बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा के साथ ही राज्यसभा सांसद हरनाथ यादव ने भी राकेश सिन्हा के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेताओं को जनसंख्या नियंत्रण कानून को किसी एक धर्म या समुदाय से जोड़कर पेश नहीं करना चाहिए और ऐसे में साक्षी महाराष्ट्र बयान भी ठीक नहीं है अगर उन्होंने चार बीवी और 40 बच्चों की बात कही है. यह कानून किसी एक धर्म या समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरे देश में लागू होना चाहिए क्योंकि बढ़ती हुई आबादी हम सब के लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए आने वाले सालों में एक बड़ी चुनौती बनने वाली है.

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी सांसद एसटी हसन ने कहा कि इस बात से किसी को एतराज नहीं की जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चर्चा होनी चाहिए लेकिन दो बच्चों की बात भी ठीक नहीं है. अगर इस ओर आगे बढ़ना है तो कम से कम 3 बच्चों का प्रावधान जरूर रखा जाना चाहिए.

समाजवादी पार्टी सांसद एसटी हसन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर हो रही चर्चा को मौजूदा माहौल में एक राजनीतिक मुद्दा बताया. एसटी हसन ने कहा कि अगर बीजेपी सरकार को यह कानून बनाना ही था उत्तर प्रदेश में पिछले 4 सालों से उनकी सरकार थी तब उन्होंने इस को लेकर चर्चा क्यों नहीं शुरू की. क्यों चुनावों से ठीक पहले इसको लेकर बयान दे रहे हैं.

महबूबा मुफ्ती बोलीं- आतंकियों के मददगार पुलिसकर्मी को छोड़ दिया गया, बेकसूर कश्मीरी जेल में हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget