एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने पहले दो गलत संदिग्धों को पकड़ा, फिर कैसे धरा गया सैफ को चाकू मारने वाला आरोपी, जानें

Sai Ali Khan Stabbing Case: गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा है. पुलिस ने उसे ठाणे के एक जंगली इलाके से गिरफ्तार किया था.

Saif Ali Khan Attack Case: फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में आखिरकार मुंबई पुलिस के हाथ सफलता लगी और तीन दिनों की मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी को रविवार (19 जनवरी, 2025) को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया. इससे पहले पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा था.  

डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है और इसकी उम्र 30 साल है. ये बांग्लादेश का रहना वाला है और भारत में अवैध रूप से आया. आरोपी मुंबई में विजय दास के नाम की पहचान के साथ रह रहा था.

उन्होंने ये भी बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और 5-6 महीने पहले मुंबई आया था. उन्होंने कहा, "वह कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में रहा. आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था." आरोपी ने कथित तौर पर कई नामों का इस्तेमाल किया, जिनमें विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास शामिल हैं.

सैफ पर हमला करने वाला आरोपी कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?

मुंबई पुलिस और सिटी क्राइम ब्रांच ने आरोपी का पता लगाने के लिए 20 टीमें गठित की थीं. इन टीमों ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर तीन बार देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था.

इसके बाद सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई फिर पुलिस को पता चला कि हमलावर इलाके में एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर के पास गया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लेबर कॉन्ट्रैक्टर से संपर्क करने पर पुलिस को इस आरोपी के बारे में सभी जानकारी मिल गई.

कॉन्ट्रैक्टर से मिले निर्देशों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ठाणे पश्चिम के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास एक जंगली इलाके में लेबर कैंप में ट्रैक किया. आरोपी ने पहले भी ठाणे के एक होटल में काम किया था. फिलहाल अब तक उसके नाम कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है.

क्या है मामला?

आरोपी गुरुवार 16 जनवरी की सुबह बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण बिल्डिंग में सैफ अली खान के 12वीं मंजिल स्थित अपार्टमेंट में घुस गया था. लूटपाट के इरादे से घर में घुसे शरीफुल ने अभिनेता से हाथापाई की और सैफ पर कई बार चाकू से वार किए. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: सैफ पर हमले के मामले में अब हुई 'पांडे' की एंट्री, जानें आरोपी मोहम्मद शहजाद से क्या है कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 581.65 करोड़ की 31 संपत्तियां अटैच
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 581.65 करोड़ की 31 संपत्तियां अटैच
'कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन...' गैस संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
'कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगा एक्शन...' गैस संकट पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
हमारी जंग नहीं, रसोई में आफत क्यों, ईरान-अमेरिका की जंग के बीच एनर्जी ट्रैप में कैसे फंसा भारत?
हमारी जंग नहीं, रसोई में आफत क्यों, ईरान-अमेरिका की जंग के बीच एनर्जी ट्रैप में कैसे फंसा भारत?
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत
24 घंटे में आपूर्ति, 10 हजार की आर्थिक मदद... कमर्शियल LPG की कमी से गिग वर्कर्स पर संकट, सरकार से मांगी राहत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget