एक्सप्लोरर

सहारनपुर : 'दलित' चेहरा बन कर उभर रहा है 30 साल का एडवोकेट, 'भीम सेना' से बनी पहचान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिंसा के बाद तनाव फैला हुआ है. दो जाति के लोगों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई और इसका नतीजा आगजनी और मारपीट के बीच सामने आया. पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और हर तरफ तैनाती हो चुकी है. दोनों पक्ष एक-दूसरे का दोष बताकर अपने आपको पीड़ित साबित करने में लगे हैं.

इनसब के बीच एक नाम इस पूरे मामले में सामने उभर कर आया है. वह है 'भीम आर्मी भारत एकता मिशन' और इसके संस्थापक चंद्रशेखर का. चंद्रशेखर की उम्र करीब 30 साल है. उनका दावा है कि यूपी सहित देश के सात राज्यों में उनकी 'भीम सेना' के 40 हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं. जो इस निचले तबके की आवाज उठा रहे हैं.

चंद्रशेखर के अनुसार दलितों को बार-बार दबाया गया है. पुलिस भी उनकी आवाज नहीं सुनती है. ऐसे में अपनी आवाज को, बात को मजबूती से सबके सामने रखने के लिए 'भीम सेना' एक प्लेटफार्म है. इंडियन एक्सप्रेस में छपे चंद्रशेखर के इंटरव्यू के अनुसार दलित गुस्सा का चेहरा चंद्रशेखर ही बनकर उभरे हैं.

हालांकि, माल्हीपुर रोड पर बस में आग लगाने और 10 मोटरसाइकिलों को खाक बनाने की घटना में भीम सेना का नाम आने पर चंद्रशेखर खुश नहीं हैं. अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'मैं इसका खंडन करता हूं.' उन्होंने कहा कि 'हम अंबेडकर को मानते हैं और संविधान में हमारी श्रद्धा है.'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस जगह यह घटना हुई वहां बहुत सारे लोग जमा था. सभी भीम सेना के सदस्य नहीं थे. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने करीब 22 लोगों को इस मामले में हिरासत में ले लिया है.

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को एक ठाकुर की हत्या और उसके बाद दलितों के 25 घरों को जलाने के बाद हिंसा भड़की थी. सहारनपुर इस घटना के बाद एक बार और हिंसा की भेंट चढ़ गया था. दो पुलिस अधिकारियों का जिले से स्थानांतरण कर दिया गया है.

चंद्रशेखर का आरोप है कि ठाकुरों को तलवार और हथियार के साथ जुलूस निकालने का मौका मिला था. लेकिन, चार दिन बाद दलित समाज के लोगों ने जब शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अनुमाति मांगी तो उन्हें नहीं दी गई. चंद्रशेखर कहते हैं कि उनकी कोशिश है कि उनके समाज की आवाज सुनी जाए.

चंद्रशेखर ने कहा कि उनका और उनकी संस्था का मकसद है कि उनके समाज के लोग पढ़-लिख कर आगे बढ़ें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी संस्था इसे लेकर जागरूकता फैला रही है. प्रशासन के साथ मिलकर भी कई शिविर लगाए गए हैं. हिंसा का उन्होंने कई बार खंडन किया लेकिन समाज पर हो रहे कथित अन्याय की बात भी बार-बार कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget