एक्सप्लोरर

सहारनपुर : 'शर्मनाक' घटना पर बीजेपी की चिंतन बैठक, नेताओं को दी जा रही 'व्यवहार' की ट्रेनिंग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई शर्मनाक घटना के बाद बीजेपी की चिंताएं बढ़ी हुई हैं. इस सिलसिले में पार्टी ने अपने विधायकों के लिए आज से चिंतन बैठक शुरू की है. एक कैंप कानपुर में, दूसरा आगरा में है और तीसरी मींटींग पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हो रही है.

ऐसी बैठकों में विधायकों और मंत्रियों की क्लास लगेगी

हर जगह तीन-तीन दिनों के लिए ट्रेनिंग कैंप लगेंगे. बैठकों में विधायकों और मंत्रियों की क्लास लगेगी. विषय होंगे कि मीडिया से किन मुद्दों पर बात करें, अफसरों के संग व्यवहार कैसा हो, फ़ोन पर बात कैसे करें ? इसके साथ ही विधायकों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी भी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश : गुना में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी, पुलिसकर्मी की लात-घूंसों से पिटाई 

लोगों ने एसएसपी आवास पर धावा बोल दिया था

पार्टी के उपाध्यक्ष और यूपी प्रभारी ओम माथुर, संगठन मंत्री सुनील बंसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल विधायकों को ट्रेनिंग देंगें. गौरतलब है कि दो गुटों में झड़प के बाद लोगों ने एसएसपी आवास पर धावा बोल दिया था.

इसके साथ ही बीजेपी के सांसद पर भी एफआईआर हुई है

इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. इसके साथ ही बीजेपी के सांसद पर भी एफआईआर हुई है. इस बीच हिंदी अखबार दैनिक भास्कर ने दावा किया है कि एसएसपी लव कुमार की पत्नी और बच्चे इस घटना से काफी सहमें हुए हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी: तीन तलाक का दंश झेल रही नेशनल प्लेयर ने लगाई सीएम योगी से मदद की गुहार

सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए थे, उनकी नेमप्लेट तोड़ दी गई थी

एसएसपी आवास के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए थे. उनकी नेमप्लेट तोड़ दी गई थी. इस घटना पर आईजी पुलिस ने कहा है कि दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जायेगा. इस बीच इस घटना पर राजनीति भी जारी है.

बीजेपी के लोगों ने सहारनपुर में एसपी के घर पर हमला किया

सहारनपुर की घटना पर आज़म खान ने देश और प्रदेश में खतरे का माहौल बताते हुए कहा की बीजेपी के लोगों ने सहारनपुर में एसपी के घर पर हमला किया और एसपी की पत्नी ने घर में गाय के पीछे छुप कर अपनी जान बचाई. उनका घर तोड़ कर बिलकुल बर्बाद कर दिया गया.

यह भी पढ़ें : कश्मीर : केंद्र की 'नाराजगी' के बीच पीएम से मिलीं मुख्यमंत्री, कहा- वाजपेयी जी की नीति पर चलेंगे

ऐसा गुंडा राज है कि आज़ादी के बाद किसी ने सोचा भी नहीं होगा : आजम खान

आजम खान ने कहा कि ऐसा गुंडा राज है कि आज़ादी के बाद किसी ने सोचा भी नहीं होगा. इस समय अराजकता है. कहीं कानून है ही नहीं. इस मामले में पुलिस भी जांच आगे बढ़ा रही है. अब देखना यह है कि राज्यसरकार आगे क्या कार्रवाई करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget