एक्सप्लोरर

सहारनपुर: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प मामले में 17 गिरफ्तार, आज डीजीपी करेंगे इलाके का दौरा

सहारनपुर: सहारनपुर के एक गांव में दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. झड़प में कल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

ऊंची जाति के ठाकुर समुदाय के 20-25 युवक शब्बीरपुर गांव से महाराणा प्रताप पर आधारित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिमलाना गांव जा रहे थे तब दलित वर्ग के स्थानीय लोगों ने युवकों द्वारा ऊंची आवाज में बजाए जा रहे संगीत पर आपत्ति जताई.

इस बात पर विवाद शुरू हो गया जो झड़प में बदल गया. इसमें सुमित सिंह नाम का व्यक्ति मारा गया जबकि एक पुलिस अधिकारी समेत अन्य 15 लोग घायल हो गए.

मारे गए व्यक्ति के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आज पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से सात पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है.

यूपी पुलिस के डीजीपी आज करेंगे सहारनपुर का दौरा यूपी के सहारनपुर में दो पक्षों में हुई हिंसा के बाद हालात अब सामान्य है. शब्बीरपुर गांव में पुलिस बल तैनात है. यूपी पुलिस के डीजीपी सुलखान सिंह और प्रमुख सचिव गृह आज सुबह 9 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे.

ये दोनों लोग सहारनपुर सर्किट हाउस में हालात की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वो जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. इस मामले में दोनों पक्षों के 17 लोग गिरफ्तार किये गये है.

इस घटना को लेकर 6 मुकदमें दर्ज किये गये है जिनमें 101 नामजद और 740 लोग अज्ञात है. इस घटना में लापरवाही को लेकर थाना बड़गांव प्रभारी एमपी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

गौरतलब है कि शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में निकली शोभायात्रा में हिंसक बवाल हो गया था. जुलूस में हुई हिंसा और आगजनी में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget