एक्सप्लोरर

100 शतक बनाने वाले सचिन तेंदुलकर राज्यसभा में नहीं कर पाए 'डेब्यू'

साल 2012 में सांसद मनोनीत होने के बाद सचिन का राज्यसभा में यह पहला भाषण होने वाला था, राज्यसभा में सचिन 'राइट टू प्ले' के मुद्दे पर चर्चा करने वाले थे.

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया का 'भगवान' कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर गुरुवार को राज्यसभा पहुंचे थे. इस दौरान वह पहली बार राज्यसभा में बोलने जा रहे थे. लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण वह बोल नहीं पाए और सदन को स्थगित करना पड़ा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2012 में सांसद मनोनीत होने के बाद सचिन का राज्यसभा में यह पहला भाषण होने वाला था. राज्यसभा में सचिन 'राइट टू प्ले' के मुद्दे पर चर्चा करने वाले थे. इसके लिए उन्हें दोपहर 2 बजे का समय मिला था.

सचिन तेंदुलकर अपने भाषण की शुरुआत करने ही वाले थे कि विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया. दरअसल 2जी घोटाले के मामले और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी संसद में हंगामा कर रही थी और इसी हंगामे के चलते सचिन का संसद में पहला भाषण नहीं हो सका.

विपक्ष के हंगामे के बीच उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लगातार विपक्ष से शांत होने की अपील की और कहा, 'जो व्यक्ति बोल रहा है वह भारत रत्न है, इसे पूरा देश देख रहा है. प्लीज़ शांत हो जाइए.' लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. गौरतलब है कि इससे पहले भी सचिन तेंदुलकर पर राज्यसभा में उनकी गैर मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं.

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget