एक्सप्लोरर

कल विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल होंगे पायलट, कहा- गहलोत सरकार अल्पमत में, मेरे पास 30 MLA का समर्थन

सचिन पायलट ने बयान जारी करते हुए कहा कि अशोक गहलोत की सरकार अल्पमत में हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके पास 30 विधायकों का समर्थन है.

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस के सामने खड़े सियासी संकट के बीच खबर है कि सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सचिन पायलट शामिल नहीं होंगे. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. सचिन पायलट ने बयान जारी करते दावा किया कि उन्हें कुल 30 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और राजस्थान की सरकार अल्पमत में है. इस बयान के बाद राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार का संकट और गहरा होता दिख रहा है. हालांकि, वे 30 विधायक कौन हैं, इसका खुलासा सचिन पायलट ने नहीं किया है. उनके बयान में विधायकों के नाम का जिक्र नहीं है.

गहलोत खेमे के विधायक ने दावों को खारिज किया

वहीं अशोक गहलोत के खेमे के एक विधायक ने सचिन पायलट के दावों का खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि तीस विधायक नहीं है. राज्यसभा के चुनाव में भी इस तरह की बातें आई थीं. लेकिन चुनाव के समय में कांग्रेस को 123 वोट मिले. आज भी वही स्थिति है. अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है इसमें कोई शक नहीं है.

गहलोत की बैठक में पहुंचे 90 विधायक

उधर रविवार को राजस्थान के सीएम गहलोत ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. सीएम की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस के 90 विधायक पहुंचे हैं. गहलोत खेमे के सूत्रों ने ये दावा किया. इसके साथ ही ये भी जानकारी आई कि सोमवार को होने वाली बैठक के लिए अशोक गहलोत ने व्हिप जारी किया है.

कुछ बीजेपी के विधायक हमारे संपर्क में- राजेंद्र गुड्डु

इस बैठक के बाद कांग्रेस के विधायक राजेंद्र गुड्डु ने दावा किया कि कुछ बीजेपी के विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, ‘’अशोक गहलोत बहुमत में हैं. हम लोग भी कोशिश कर रहे हैं और कुछ बीजेपी के विधायक हमारे संपर्क में हैं. हम जितना खोएंगे उससे ज्यादा बीजेपी से विधायकों को लाएंगे.’’

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी का बयान

इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने कहा कि राजस्थान में उसकी सरकार स्थिर है और वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी.  राज्य के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि राज्य में पार्टी के सभी विधायक उनके संपर्क में हैं और हैरानी जताई कि कौन लोग हैं, जो कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पक्ष में खड़े हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget