एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या AC चलाने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है? जानें सच

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एसी चलाने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है. संक्रमण फैलने की बात हैरान करने के साथ ही चिंता बढ़ाने वाली भी है. क्योंकि देश में काफी लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में हैं.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस संकट के बीच इस महामारी को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एसी चलाने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है. गर्मी का मौसम आ चुका है. ऐसे में एसी चलाने से कोरोना संक्रमण फैलने की बात हैरान करने के साथ ही चिंता बढ़ाने वाली भी है. क्योंकि देश में काफी लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में हैं. जानें इस दावे का सच क्या है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि घरों में गर्मी से बचने के लिए लगाए गए एसी को चलाने से कोरोना वायरस फैलता है.

ऐसे में सवाल है कि-

  • एसी से कोरोना वायरस कैसे फैल सकता है ?
  • एसी से कोरोना वायरस के फैलने का कनेक्शन क्या है ?
  • क्या सच में एसी से कोरोना फैल सकता है या फिर सिर्फ ये एक अफवाह है?
सच्चाई का सेंसेक्स: कोरोना संकट में 30 फीसदी पेंशन कटौती वाले दावे का सच जानिए

एबीपी न्यूज ने इस दावे के पड़ताल के दौरान फेलिक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर डी के गुप्ता से सवाल किए. डॉक्टर डी के गुप्ता ने बताया, ‘’कोरोना वायरस 25 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट पर अच्छी ग्रोथ करता है. ह्यूमडिटी 45 से 50 प्रतिशत होनी चाहिए. अगर हम तापमान कम करते हैं किसी भी माध्यम से, चाहे वो स्पिलिट एसी हो चाहे विंडो एसी हो. वो उसकी ग्रोथ को प्रमोट करेगा. जहां सेंट्रल कंडीशनिंग है, वहां अगर कोई संक्रमण वाला व्यक्ति जाता है खांसता, छीकता है तो एयर हैंडलिंग यूटिन एयर को खींच लेंगी और संक्रमण एयर कंडीशनिंग के डक्ट में चला जाएगा. और वहां से एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए वहां पर कोरोना संक्रमित लोगों को नहीं लाना है.’’

पड़ताल में क्या बात निकलकर सामने आई?

पड़ताल में डॉक्टर डीके गुप्ता ने एसी से कोरोना फैलने की जो जानकारी हमसे साझा की वो काफी चौकाने वाली तो है ही. साथ ही जनता को जागरुक करने वाली भी है. हमारी पड़ताल में जानकारों की राय के मुताबिक,  अगर एयर कंडीशनिंग सिस्टम के संपर्क में कोई कोरोना संक्रमित आता है तो एसी के जरिए कोरोना वायरस फैल सकता है.

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या AC चलाने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है? जानें सच

यह भी पढ़ें-

Corona Latest Update: देश में 17 हजार के पार पहुंचे संक्रमित मरीज, अबतक 543 लोगों की मौत | राज्यवार आंकड़े

In Details: आज से देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन में रियायत, यूपी के 56 जिलों में गाइडलाइंस के मुताबिक छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget