एक्सप्लोरर

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर UK की संसद आगबबूला! MP बोले- ऐसा दोबारा न हो

विदेश मंत्री एस जयशंकर जब चैथम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान हाउस के बाहर भारी संख्या में खालिस्तान समर्थक मौजूद थे और उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए.

S Jaishankar security breach: लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक का मुद्दा ब्रिटिश पार्लियामेंट में भी गूंजा. ब्रिटेन की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स में इस मामले को उठाया और इसे 'खालिस्तानी गुंडों' द्वारा किया गया हमला करार दिया. ब्लैकमैन ने ब्रिटिश संसद में इस घटना को 'लोकतंत्र का अपमान' बताया. उन्होंने मांग की गृह सचिव यवेट कूपर इस मामले में बयान दें. 

न्यूज एंजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ब्लैकमैन ने कहा, 'कल भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पर उस समय हमला हुआ, जब वो एक सार्वजनिक जगह पर भारतीय लोगों को संबोधित करने के बाद निकल रहे थे. उन पर खालिस्तानी गुंडों ने हमला किया. यह जिनेवा कन्वेंशन के खिलाफ है. ऐसा लगता है कि पुलिस और सुरक्षा बल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा दोबारा ना हो.'

यह पूरी तरह अस्वीकार्य: ब्रिटिश सरकार

विपक्षी सांसद के जवाब में सरकार की ओर हाउस ऑफ कॉमन्स की नेता लूसी पॉवेल ने चिंता जताई. उन्होंने कहा, 'मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि भारतीय संसद के सदस्य पर लंदन में हमला हुआ. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम अपने देश में आने वाले नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं चाहते हैं.' ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) की ओर से भी इसकी निंदा की गई थी, जिसमें कहा गया, 'सार्वजनिक कार्यक्रमों को डराने, धमकाने या बाधित करने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है.' 

MEA ने ब्रिटिश राजदूत को किया तलब

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने एस जयशंकर के साथ लंदन में हुई घटना की निंदा की. एमईए ने ब्रिटेन की डिप्टी हाई कमिश्नर क्रिस्टीना स्कॉट को तलब कर विरोध दर्ज कराया और ब्रिटिश सरकार से अपने राजनयिक दायित्वों को पूरा करने की भी अपील की.

लंदन में एस जयशंकर के साथ क्या हुआ?

विदेश मंत्री एस जयशंकर जब चैथम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान हाउस के बाहर भारी संख्या में खालिस्तान समर्थक मौजूद थे और उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. इस दौरान एक शख्स ने एस जयशंकर की गाड़ी रोकने की भी कोशिश की, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई.

यह भी पढ़ें- 'डराना, धमकाना बर्दाश्त नहीं', लंदन में एस जयशंकर की गाड़ी के सामने खालिस्तानियों के प्रदर्शन पर बोला UK

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget