एक्सप्लोरर

Jaishankar On Rahul: 'मैं विदेश जाकर राजनीति नहीं करता', जयशंकर की राहुल गांधी को नसीहत, बोले- ये बात याद रखनी चाहिए...

Jaishankar On Rahul Gandhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण अफ्रीका में है. वहां से उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विदेश में व्यवहार करने का ज्ञान दे दिया.

Jaishankar On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां वे मोदी सरकार का घेर रहे हैं. इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन पर निशाना साधा है. जयशंकर ने कहा, कुछ चीजें राजनीति से ऊपर उठकर होती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि मैं विदेश यात्रा के दौरान राजनीतिक बहस नहीं करूंगा.

भारतीय विदेश मंत्री इस समय ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे हैं. जयशंकर केप टाउन में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी अमेरिका यात्रा को लेकर सवाल किया. शख्स ने कहा कि अमेरिका में 'किसी' की टिप्पणी पर उन्हें क्या कहना है तो जयशंकर ने कहा, "देखिए, मैं अपने लिए बात कर सकता हूं. मैं कोशिश करता हूं कि जब विदेश जाऊं तो राजनीति न करूं. अगर मुझे बहस करनी होगी तो मैं अपने देश में करूंगा."

जब घर जाऊंगा तब दूंगा जवाब- जयशंकर

मंत्री ने आगे कहा, एक लोकतांत्रिक देश में सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी, राष्ट्रीय हित, सामूहिक छवि होती है. कुछ चीजें राजनीति से ऊपर उठकर होती हैं. जब आप देश के बाहर कदम रखते हैं तो आपको यह बातें ध्यान में रखनी चाहिए.

उन्होंने कहा, मैं किसी के साथ अपनी अलग राय रख सकता हूं और मैं उनसे अलग राय रखता हूं. लेकिन मैं इसका जवाब कैसे दूंगा, तो मैं घर जाऊंगा और जवाब दूंगा. जब मैं वापस जाऊंगा तो आप मुझे देखिएगा.

राहुल गांधी ने पीएम पर बोला था हमला

अमेरिका के सांता क्लारा में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को नमूना बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के काम का असर अल्पसंख्यकों, दलित और आदिवासी समुदाय महसूस कर रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा, मुसलमान इसे सीधा महसूस कर रहे हैं क्योंकि यह उनके साथ सबसे ज्यादा सीधे तरीके से किया जा रहा है, लेकिन यह सभी समुदायों के साथ किया जा रहा है. 

राहुल ने कहा था, जिस तरह से आप (मुस्लिम) महसूस कर रहे हैं, मैं गारंटी दे सकता हूं कि सिख, ईसाई, दलित और आदिवासी भी ठीक इसी तरह महसूस कर रहे हैं. आप नफरत को नफरत से नहीं काट सकते, इसे प्रेम के जरिए ही किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

Ban On FDC Drugs: बुखार, सिर दर्द, माइग्रेन में इस्तेमाल की जाने वाली 14 दवाओं पर लगा प्रतिबंध, कोडीन सीरप और पेरासिटामोल भी लिस्ट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget