एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन महमूद से मिले एस जयशंकर, कहा- 'मजबूत हो रहे हैं हमारे रिश्ते'

S Jaishankar: जयशंकर ने युगांडा की राजधानी कम्पाला में मिस्र, बेलारूस और अंगोला के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की. इसके अलावा वह बांग्लादेश की विदेशमंत्री मोहम्मद हसन महमूद भी मिले.

India-Bangladesh Relation: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार (20 जनवरी) को बांग्लादेश के नवनियुक्त विदेश मंत्री मोहम्मद हसन महमूद से युगांडा में मुलाकात की और दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की. जयशंकर ने युगांडा की राजधानी कम्पाला में शुक्रवार (19 जनवरी) को शुरू हुए दो-दिवसीय गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) शिखर सम्मेलन से इतर हसन महमूद से मुलाकात की.

मुलाकात के दौरान जयशंकर ने बांग्लादेश का विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर डॉ. महमूद को बधाई भी दी. इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद दोनों नेता पहली बार मिल रहे थे.

भारत-बांग्लादेश संबंध हो रहे मजबूत
जयशंकर ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आज कम्पाला में बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री डॉ मोहम्मद हसन महमूद से मिलकर बहुत खुशी हुई. उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की. भारत-बांग्लादेश संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. जल्द ही दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं."

अन्य देशों के विदेश मंत्रियों से भी मिले एस जयशंकर
इससे पहले जयशंकर ने मिस्र, मालदीव, अंगोला और बेलारूस के विदेश मंत्रियों के साथ भी बैठक की थी. इस दौरान विदेशमंत्री ने उनके साथ आपसी हितों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की. भारतीय विदेशमंत्री ने सभी नेताओं के साथ अपनी मुलाकात तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं.  

आम चुनाव जीती अवामी लीग
गौरतलब है कि अवामी लीग नेता शेख हसीना की सरकार ने सात जनवरी को आम चुनावों में भारी जीत हासिल कर लगातार चौथा कार्यकाल हासिल किया. भारत और बांग्लादेश इतिहास, भाषा, संस्कृति और कई अन्य समानताएं साझा करते हैं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध संप्रभुता, समानता, विश्वास और समझ पर आधारित एक सर्वव्यापी साझेदारी को दर्शाते हैं, जो रणनीतिक साझेदारी से कहीं आगे है. यह साझेदारी पूरे क्षेत्र और उससे परे द्विपक्षीय संबंधों के एक मॉडल के रूप में मजबूत, परिपक्व और विकसित हुई है.

यह भी पढ़ें- 'संविधान में करने होंगे बदलाव', वन नेशन-वन इलेक्शन पर केंद्र सरकार से बोला चुनाव आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget