एक्सप्लोरर

UNGA सत्र से इतर जयशंकर ने कोरिया, इटली, ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों से मुलाकात की, अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत पर की चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे. यूएनजीए के सत्र से इतर वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं.

न्यूयॉर्क: कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद से पहली बार नेताओं की उपस्थिति में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक आयोजित हो रही है. यूएनजीए के 76वें सत्र से इतर केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कोरिया, इटली, ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों से मुलाकात की. इस दौरान अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

जयशंकर ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष चुंग यूई-योंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक बातचीत की, जिसमें दक्षिणी नीति और भारत की एक्ट ईस्ट नीति शामिल है. जयशंकर ने ट्वीट किया, "कोरिया के विदेश मंत्री चुंग यूई-योंग से मिलकर खुशी हुई. हमारे संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक बातचीत हुई. कोरिया की नई दक्षिणी नीति और भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने हिंद-प्रशांत में हमारे अभिसरण को मजबूत किया है."

इटली और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से मुलाकात
अपने इटालियन समकक्ष लुइगी डि माओ के साथ बातचीत करते हुए जयशकंर ने वैक्सीन से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की. इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ वर्तमान G20 अध्यक्ष हैं. इसके अलावा जयशंकर ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मॉरिस पायने से भी मुलाकात की और इंडो-पैसिफिक में हाल के घटनाक्रम पर चर्चा की. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'हमारे क्वाड पार्टनर ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मॉरिस पायने से मिला. उनके साथ हमारी पिछली बैठक की रणनीतिक बातचीत को आगे बढ़ाया. हिंद-प्रशांत में हाल के घटनाक्रम पर चर्चा हुई.”

जयशंकर ने यूएनजीए से इतर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी से मुलाकात की. उन्होंने कहा, “मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकी से मिलकर अच्छा लगा. हमारे द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जतायी. जीईआरडी मुद्दे और अफगानिस्तान पर चर्चा की.”

ये भी पढ़ें-
अमेरिका दौरे पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी, जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बातचीत में उठ सकता है अफगानिस्तान का मुद्दा

SAARC विदेश मंत्रियों की बैठक हुई रद्द, तालिबान को शामिल करना चाहता था पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget