एक्सप्लोरर

कनाडा से खटास, चीन संग LAC विवाद और पड़ोसी PAK...इंडिया के लिए कौन बड़ी 'समस्या'? एस जयशंकर ने खुलकर बताया

S Jaishankar on NDTV World Summit 2024: कनाडा के साथ संबंधों को लेकर डॉ एस जयशंकर ने कहा, "रिश्तों की मौजूदान स्थिति की कल्पना करना कठिन है."

S Jaishankar on NDTV World Summit 2024: विदेश मंत्री डॉ एस जयशकंर ने कनाडा के साथ खटास, चीन के साथ एलएसी विवाद और पाकिस्तान के दौरे को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि कौन सा देश भारत के लिए समस्या या फिर बड़ी चुनौती है. सोमवार (21 अक्टूबर, 2024) को अंग्रेजी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी' की वर्ल्ड समिट के दौरान उन्होंने पत्रकार संजय पुगलिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि पूरे पश्चिमी हिस्से को समझ नहीं है. वे लोग समझते हैं, बहुत लोग एडजस्ट भी करते हैं. कुछ कम करते हैं, कुछ ज्यादा पर मैं कहूंगा कि कनाडा इस मामले में पीछे है. उनके साथ रिश्तों की मौजूदा स्थिति की कल्पना करना कठिन है."

चीन के साथ देश के रिश्तों को लेकर डॉ एस जयशंकर बोले, "हम पड़ोसी हैं पर हमारी सीमा का मुद्दा अनसुलझा हुआ है. अगर एक ही समयकाल में दो देश आगे बढ़ रहे हैं तब स्थिति आसान नहीं होती है. मुझे लगता है कि कूटनीति की बहुत जरूरत पड़ेगी. हमारे बीच संतुलन कैसे आएगा, मुझे लगता है कि यह बड़ी चुनौती है." एलएसी सीमा विवाद के सवाल पर भारत के विदेश मंत्री ने दो टूक जवाब दिया, "हम उस पैट्रोलिंग पर जा सकेंगे, जहां साल 2020 में भारत की ओर से गश्त की जाती थी." 

रूस को लेकर एस जयशंकर ने क्या कहा?

प्रोग्राम में रूस के बारे में पूछे जाने पर भारतीय विदेश मंत्री ने बताया, "अगर आप रूस के साथ हमारे इतिहास को देखेंगे तो आप पाएंगे कि उसने हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं किया. हालांकि, पश्चिम देशों के साथ उसकी स्थिति कुछ और है. संबंध टूट चुके हैं. वह अब एशिया की ओर देख रहा है. उसके पास अधिक विकल्प नहीं है. रूस प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी एक शक्ति है. पूरा इकनॉमिक लॉजिक है, जबकि स्ट्रैटेजिक लॉजिक भी है."

एशिया में पड़ोसी देशों पर भी कही अहम बात

मालदीव-बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के बारे में डॉ एस जयशंकर बोले, "आज हमारे पड़ोसी देश लोकतांत्रिक हैं. यानी वहां बदलाव होते रहेंगे. स्थितियां ऊपर-नीचे होती रहेंगी. आप देखिए जब श्रीलंका विकट स्थिति में फंसा था तब भारत ही आगे आया था. आपको वहां बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला. लोग बांग्लादेश को लेकर बहुत तरह की बातें कहते हैं पर आप और भी चीजें तो देखिए. जितना हम पड़ोसी मुल्कों में निवेश करेंगे और वे भी सहयोग करेंगे तब पूरे क्षेत्र का विकास होगा." 

PAK को लेकर विदेश मंत्री ने दिया यह जवाब

डॉ एस जयशंकर से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के बारे में भी सवाल पूछा गया. उन्होंने साफ किया, "मैं वहां पूर्व पीएम नवाज शरीफ (मौजूदा पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाई) से तो नहीं मिला था. मैं तो सिर्फ एससीओ सम्मेलन के लिए गया था. मैं और भारत बहुत सपोर्टिव एससीओ पार्टनर रहे. हम गए, उनसे (पाकिस्तानियों से) मिले, हाथ भी मिलाया, हमारी मीटिंग अच्छी रही और फिर हम वापस आ गए."

AI-डिजिटल टेक्नोलॉजी क्या बोले एस जयशंकर?

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (आईटी) और डिजिटल टेक्नोलॉजी के बारे में पूछे जाने पर डॉ एस जयशंकर ने वरिष्ठ टीवी पत्रकार को बताया, "मुझे लगता है कि ये किसी अवसर से कम नहीं हैं. ये पूरे पैकेज के साथ आते हैं. आपकी प्लानिंग और स्ट्रैटेजी का विकास होते रहना चाहिए." 

यह भी पढ़ेंः SC ने ठुकराई अरविंद केजरीवाल की याचिका, गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि केस में करना होगा मुकदमे का सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget