एक्सप्लोरर

India China Relations: 'चीन से संबंध ढाई साल बहुत कठिन रहे, पड़ोसी से करनी पड़ती है बात', बोले एस जयशंकर

S Jaishankar On China: साल 2009 से 2013 तक चीन में भारत के राजदूत रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारा प्रयास संवाद माध्यम को चालू रखने का रहा है.

S Jaishankar Australia Visit: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (11 अक्टूबर) को सिडनी में कहा कि भारत के लिए चीन के साथ संबंधों में ढाई साल ‘‘बहुत कठिन’’ रहे, जिसमें 40 साल बाद सीमा पर हुआ पहला रक्तपात भी शामिल है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजिंग के साथ संवाद माध्यम को खुला रखा क्योंकि पड़ोसियों को एक-दूसरे से बात करनी पड़ती है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'चीन के साथ संबंधों में हमारे लिए ढाई साल बहुत कठिन थे, जिसमें 40 साल बाद सीमा पर हुआ पहला रक्तपात शामिल है और जहां हमने वास्तव में 20 सैनिकों को खो दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के संबंधों के बढ़ते महत्व और सुरक्षा-केंद्रित क्वाड (Quad) के सदस्यों के रूप में दोनों देशों के हितों पर लोवी इंस्टिट्यूट में अपनी बात भी रखी. 

चीन को लेकर क्या कहा

साल 2009 से 2013 तक चीन में भारत के राजदूत रहे मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास, मेरा प्रयास संवाद माध्यम को चालू रखने का रहा है. वास्तव में, उसके बाद की सुबह, मैंने अपने समकक्ष वांग यी को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि चीनी पक्ष की ओर से कोई तनाव भड़काने वाला या जटिलता पैदा करने वाला काम नहीं किया जाए.’’ उन्होंने कहा कि कूटनीति संचार के बारे में है. यह सिर्फ चीन के साथ संबंधों में नहीं है, यहां तक ​​​​कि (अन्य देशों) के संबंध में भी ... यदि राजनयिक एक-दूसरे के साथ संवाद नहीं करेंगे, तो वे किस तरह की कूटनीति करेंगे?' उन्होंने कहा कि आखिर में देशों को एक-दूसरे के साथ बात करनी पड़ती है.

'शांति द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण'

एस जयशंकर ने कहा कि भारत लगातार यह कहता रहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है. गतिरोध को हल करने के लिए भारत और चीन की सेनाओं ने कोर कमांडर स्तर की 16 दौर की बातचीत की है. पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध शुरू हुआ था. दोनों देशों ने 12 सितंबर को पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में पेट्रोलिंग प्वाइंट-15 से अग्रिम पंक्ति के अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया था और वहां बनाए गए अस्थायी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

S Jaishankar: पश्चिमी देशों पर भड़के एस जयशंकर, 'दशकों तक भारत को नहीं दिए हथियार'

India Vs Pakistan: जयशंकर ने पाकिस्तान को बताया इंटरनेशनल टेररिज्म में एक्सपर्ट तो तिलमिलाया पाक, दुनिया की शांति में बताई भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या CJP आंदोलन बिगाड़ने के लिए भेजा गया था पत्थर वाला ट्रक? खुलासा क्या
क्या CJP आंदोलन बिगाड़ने के लिए भेजा गया था पत्थर वाला ट्रक? खुलासा क्या
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget