एक्सप्लोरर

जयशंकर ने यूनुस सरकार को सुनाई खरी-खरी, बोले- एक फैसला करो, रिश्ते सुधारने हैं लेकिन...

डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत अपने इरादे बता चुका है कि वह बांग्लादेश के साथ रिश्ते सुधारना चाहता है, लेकिन ये नहीं चलेगा कि वहां से कोई न कोई रोज उठकर हर चीज के लिए हमें दोषी ठहराता रहे.

India-Bangladesh Relations: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि बांग्लादेश को फैसला करना होगा कि वह भारत के साथ किस तरह का रिश्ता रखना चाहते हैं. ये नहीं हो सकता कि एक तरफ आप अच्छे रिश्तों की बात करें और अगले दिन हमें हर चीज के लिए जिम्मेदार ठहरा दें. उन्होंने कहा कि वहां की अंतरिम सरकार से कोई भी खड़ा होता है कुछ भी गलत हो तो उसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा देता है, ये नहीं चलेगा. 

विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार (23 फरवरी, 2025) को दिल्ली यूनिवर्सिटी के लिटरेचर फेस्टिवल में ये बातें कही हैं. जयशंकर ने कहा, 'आप ये नहीं कर सकते कि एक तरफ कहें कि अब मैं आपके साथ संबंध अच्छे करना चाहता हूं और दूसरी तरफ अगली सुबह हर चीज लिए आपको दोषी ठहराऊंगा. इसके लिए उन्हें एक फैसला लेना होगा कि वह क्या चाहते हैं.' उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट्स देखें तो पता चलेगा कि उनमें से कुछ चीजें बहुत हास्यस्पद हैं.

डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत बांग्लादेश को अपने इरादे बता चुका है कि वह रिश्तों को ठीक करना चाहता है और द्विपक्षीय संबंधों को फिर से शुरू करना चाहता है, लेकिन बॉर्डर पर तरह-तरह की चीजें देखने के लिए मिल रही हैं, वो दोस्ताना माहौल नहीं बना रही हैं.

जयशंकर ने बताया कि बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय संबंधों में आने वाली समस्याओं के दो पहलू हैं. पहला अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमले, जाहिर सी बात है कि ये कुछ ऐसा है जो हमारी सोच को प्रभावित करता है और इसके बारे में हमें बोलना चाहिए और वो हमने किया भी है. उन्होंने कहा कि दूसरा पहलू है कि बांग्लादेश की अपनी एक राजनीति है, लेकिन आखिरकार दोनों पड़ोसी देश हैं. उन्हें यह फैसला करना होगा कि मोहम्मद यूनुस सरकार हमारे साथ किस तरह के रिश्ते चाहती है.

डॉ. एस. जयशंकर ने जोर देकर कहा कि भारत और बांग्लादेश का लंबा इतिहास रहा है. भारत का बांग्लादेश के साथ खास इतिहास है, जो 1971 से चला आ रहा है. उन्होंने कहा कि ढाका इस तरह रिश्ते सामान्य करने का दावा नहीं कर सकता, जब तक वह अपने घरेलू मामलों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराता रहेगा. 

 

यह भी पढ़ें:-
Tejas: फाइटर जेट 'तेजस' में देरी पर एक्शन में आई डिफेंस मिनिस्ट्री, एयरफोर्स चीफ के भड़कने के बाद उठा लिया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget