एक्सप्लोरर

'दोनों ने कठिन समय देखा, अब आगे बढ़ना चाहते हैं', चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मीटिंग में बोले एस जयशंकर

S Jaishankar - Wang Yi Meet: यह विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं वार्ता के अवसर पर चीन मंत्री की पहली भारत यात्रा है. दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में द्विपक्षीय संबंध, SCO समिट पर चर्चा हुई.

चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार (18 अगस्त,2025) को नई दिल्ली पहुंचे, यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वांग यी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जिसमें दोनों नेताओं ने सीमा विवाद और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की. यह भारत-चीन के विशेष प्रतिनिधियों के 24वें दौर की वार्ता के अवसर पर हुई पहली मुलाकात है. 

जयशंकर ने कहा, "हमारे संबंधों में किसी भी सकारात्मक गति की नींव यह है कि हम सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को मिलकर बनाए रख सकें. यह भी आवश्यक है कि तनाव कम करने की प्रक्रिया आगे बढ़े. उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ाई एक प्रमुख प्राथमिकता है. उन्होंने कहा ‘हमारे संबंधों में एक कठिन दौर देखने के बाद दोनों राष्ट्र अब आगे बढ़ना चाहते हैं. इसके लिए दोनों पक्षों की ओर से एक स्पष्ट और रचनात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है. उस प्रयास में हमें तीन पारस्परिक बातों आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित का ध्यान रखना चाहिए. मतभेद विवाद नहीं बनने चाहिए और न ही प्रतिस्पर्धा, संघर्ष बनना चाहिए’.

SCO शिखर सम्मेलन पर चर्चा
जयशंकर ने कहा कि वांग यी भारत आए हैं, जबकि चीन तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है. भारत ने इसके अध्यक्ष पद के दौरान चीन के साथ करीबी सहयोग किया है. उन्होंने वांग यी की सफल और ठोस परिणामों वाली शिखर सम्मेलन की कामना की. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बातचीत भारत और चीन के बीच स्थिर, सहयोगी और भविष्य केंद्रित संबंध बनाने में योगदान देगी, जो दोनों देशों के हितों और चिंताओं को संबोधित करेगा.

वांग यी ने क्या कहा

एस जयशंकर से मुलाकात में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, "हमने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखी और शिनजियांग स्वायत्त क्षेत्र में माउंट गंग रेनपोचे और लेक मापाम यून त्सो के लिए भारतीय तीर्थयात्रा फिर से शुरू की. हमने विश्वास साझा किया कि बाहरी हस्तक्षेप को दूर किया जाए, सहयोग बढ़ाया जाए और चीन-भारत संबंधों के सुधार और विकास की गति को और मजबूत किया जाए, ताकि अपने-अपने राष्ट्रीय उत्थान के साथ हम एक-दूसरे की सफलता में योगदान कर सकें और एशिया और दुनिया को सबसे आवश्यक निश्चितता प्रदान कर सकें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी पर सबसे बड़ा हक आखिर किसका? प्रधानमंत्री ने दिया जवाब
PM मोदी पर सबसे बड़ा हक आखिर किसका? प्रधानमंत्री ने दिया जवाब
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
Explained: अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तो विपक्ष के पास क्या हैं विकल्प? यहां जानिए
Explained: अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तो विपक्ष के पास क्या हैं विकल्प? यहां जानिए

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब OTT पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'आवारापन 2' अब ओटीटी पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget