एक्सप्लोरर

रूस के दौरे पर मोदी की कामयाबी, राष्ट्रपति पुतिन बोले- पाकिस्तान से करीबी सैन्य संबंध नहीं

सेंट पीटर्सबर्ग: राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने आज कहा कि रूस के पाकिस्तान के साथ ‘घनिष्ठ’ सैन्य संबंध नहीं हैं और भारत के साथ उसकी करीबी दोस्ती को हल्के में नहीं लिया जा सकता. पुतिन ने कहा कि दुनिया में और कोई दूसरा देश नहीं है जिससे मिसाइल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में रूस की ऐसी गहन साझेदारी हो और भारत के साथ सहयोग से वह लाभान्वित होता है.

उसी समय पुतिन ने कश्मीर पर एक सवाल से बचते हुए कहा कि इस बात का आकलन करना ‘‘आप पर निर्भर करता है’’ कि क्या पाकिस्तान भारतीय राज्य में आतंकवाद को प्रसारित कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन खतरा कहीं से भी हो, यह अस्वीकार्य है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम हमेशा भारत का समर्थन करेंगे.’’

पुतिन ने आगे कहा कि रूस के भारत के साथ विशेष संबंध हैं, केवल इससे यह अर्थ नहीं निकल जाता कि भारत को अन्य साझेदार देशों के साथ संपर्क सीमित कर लेने चाहिए. यह हास्यास्पद है. रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के साथ हमारे कोई घनिष्ठ सैन्य संबंध नहीं हैं. अमेरिका से क्या आपके हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘और निश्चित रूप से पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्तों का भारत और रूस के बीच व्यापार पर कोई असर नहीं है.’’

दुनियाभर की दस समाचार एजेंसियों के संपादकों के चुनिंदा समूह के साथ एक आयताकार मेज के इर्दगिर्द बैठकर बात करते हुए 64 वर्षीय रूसी नेता ने एक-एक करके प्रश्नों के जवाब दिये. इनमें केवल संपादकों के देशों से जुड़े विषयों पर ही सवाल नहीं थे बल्कि सीरिया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एक उभरती बहुध्रुवीय दुनिया के भविष्य जैसे व्यापक वैश्विक चिंता वाले मुद्दों पर भी प्रश्न थे.

रूस के राष्ट्रपति ने भारत और रूस के गहन रक्षा संबंधों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘भारत एक बड़ा देश है जिसकी आबादी एक अरब से ज्यादा है. रूस भी बड़ा देश है. रूस और भारत के कई संदर्भ हैं और आपसी हित हैं. हम सभी भारतीय हितों का सम्मान करते हैं.’’

पुतिन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें अपने सैन्य सहयोग में आंकड़ों पर जोर देना चाहिए क्योंकि यह आकार और गुणवत्ता में अभूतपूर्व स्तर पर हैं. लेकिन दुनिया में और कोई दूसरा देश नहीं है जिसके साथ हम मिसाइलों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में गहन सहयोग रखते हैं. भारत के साथ सहयोग से हम लाभान्वित होते हैं. यह भारत के साथ हमारे विश्वास पर आधारित रिश्तों से होता है.’’ रूसी राष्ट्रपति ने विस्तार से तो नहीं कहा लेकिन उनका इशारा स्पष्ट रूप से भारत के साथ मिसाइल प्रौद्योगिकी समेत अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी को साझा करने की रूस की दीर्घकालिक आकांक्षा से था.

क्या रूस जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों को रोकने के लिए पाकिस्तान पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेगा, इस प्रश्न पर उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का हमेशा समर्थन करेंगे. मुझे विश्वास है कि पाकिस्तान अपने यहां हालात को स्थिर करने के लिए बड़े कदम उठा रहा है.’’

उन्होंने कहा कि भारत और रूस अपनी शिखरवार्ता के तहत इन सभी खतरों पर खुलकर बातचीत कर रहे हैं. भारत हमारे लिए हमारे सबसे करीबी मित्र देशों में है. हम न केवल एक दूसरे को समझते हैं बल्कि एक दूसरे की सहायता भी करते हैं. यह बातचीत कोंस्टेनटिन पैलेस में हुई. बड़े बड़े भवनों वाले इस भव्य परिसर में 18वीं सदी की पेंटिंग, खूबसूरत जलमार्ग, लॉन और गल्फ ऑफ फिनलैंड की ओर निहारते पवेलियन देखे जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget