एक्सप्लोरर

VIP कल्चर पर सरकार ने कहा, 'वीआईपी का दर्जा नहीं देते, खतरों के आधार पर देते हैं सुरक्षा'

नई दिल्ली: वीआईपी कल्चर और इसके कारण आम लोगों को होने वाली दिक्कतों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सरकार ने कहा है कि देश में किसी को भी वीआईपी या वीवीआाईपी का दर्जा देने के संबंध में कोई सूची तैयार नहीं की जाती बल्कि किसी भी व्यक्ति को खतरों की प्रकृति के आधार पर सुरक्षा प्रदान की जाती है.

खतरों के आधार पर दी जाती है सुरक्षा

सूचना का अधिकार कानून 2005 के तहत गृह मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय किसी को वीआईपी या वीवीआईपी का दर्जा प्रदान करते हुए सूची नहीं तैयार करता और खतरों की प्रकृति के आधार पर लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाती है. आपको बता दें कि गृह मंत्रालय से आरटीआई के तहत पूछा गया था कि देश में कितने लोगों को वीआाईपी या वीवीआईपी का दर्जा प्रदान किया गया है और ऐसे वीआईपी लोगों को क्या सुविधाएं प्रदान की जाती है.

वीआईपी संस्कृति एवं प्रोटोकाल के कारण लोगों को यातायात संबंधी और अन्य तरह की परेशानियों की शिकायतों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को प्रोटोकॉल तोड़कर सामान्य ट्रैफिक के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगवानी करने हवाई अड्डा पहुंचने से यह विषय फिर चर्चा में आ गया है.

''पूरी दुनिया में वीआईपी संस्कृति बंद है, लेकिन हमारे देश में यह अब भी जारी''

वीवीआईपी लोगों के आने जाने के कारण आम लोगों को यातायात संबंधी और अन्य समस्याओं का मुद्दा संसद में उठ चुका है. हाल ही में राज्यसभा में वीवीआईपी रूट को लेकर लगने वाले जाम का मुद्दा उठा था. समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में इस विषय को उठाते हुए कहा था कि पूरी दुनिया में वीआईपी संस्कृति बंद है, लेकिन हमारे देश में यह अब भी जारी है. वीवीआईपी रूट के चलते आम जनता को रोक दिया जाता है. कई बार उन्हें काफी देर तक रास्ते में रोक दिया जाता है, यह सही नहीं है. कांग्रेस के आनंद शर्मा ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि यह एक गंभीर विषय है. यहां तक कि कई बार विजय चौक आने वाले रास्ते पर भी रोका जाता है.

शुक्रवार को जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना नयी दिल्ली पहुंची तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद उनकी अगुवानी के लिए दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पहुंचे. लेकिन खास बात यह रही कि मोदी ने वीवीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर सामान्य ट्रैफिक के बीच हवाई अड्डे का सफर तय किया. उनके काफिल के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया और न ही किसी रूट में कोई बदलाव किया गया. आम तौर पर पीएम की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो का भारी भरकम दस्ता और एंबुलेंस, जैमरयुक्त वाहन और कई गाड़िया होती हैं.

वीवीआईपी मूवमेंट से आई दिक्कतों के लिए खेद प्रकट कर चुके हैं मोदी

इससे पहले वीवीआईपी मूवमेंट से आई दिक्कतों के लिए मोदी एक बार खेद प्रकट कर चुके हैं. 11 सितंबर 2015 को मोदी चंडीगढ़ हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने गए थे. उनके इस व्यस्त कार्यक्रम की वजह से चंडीगढ़ में ट्रैफिक पर काफी पाबंदी रही. छात्रों को तकलीफ न हो इसलिए स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई थी. इसको लेकर मोदी ने ट्विटर का सहारा लेते हुए अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें अफसोस है कि उनके दौरे की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा. वीआईपी गतिविधि के कारण कई बार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है और इनमें से कई घटनाएं सुखिर्यों में रही हैं. कुछ ही दिन पहले वीवीआई मूवमेंट के चलते एक एंबुलेंस को राजघाट के पास रोके जाने के कारण एक घायल बच्चा तड़पता रहा.

पिछले साल जून में बेंगलूरू में वीवीआई मूवमेंट के कारण एक एंबुलेंस फंसी रही जिसके कारण एक मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. दिसंबर 2015 में लखनऊ में वीवीआईपी काफिले के चलते एंबुलेंस को रोका गया जिसमें एक गर्भवती महिला को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. इसी साल चेन्नई में ऐसी ही एक घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'
94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
Ketan Murder Case: CM फडणवीस ने मृतक के पिता से की मुलाकात, 'अच्छे परिवारों के बच्चे...'
केतन अग्रवाल मर्डर केस: CM फडणवीस ने मृतक के पिता से की मुलाकात, 'अच्छे परिवारों के बच्चे...'
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
Embed widget