एक्सप्लोरर

'हम तो मिलना चाहते हैं', RSS ने क्यों राहुल गांधी को भेजा ये मैसेज?

Rss On Rahul Gandhi: मथुरा में बैठक के दूसरे दिन दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि संघ का कांग्रेस के साथ खींचातानी नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर भी जवाब दिया है.

Rss On Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मथुरा में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का समापन तो हो गया, लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ जिससे राजनीति सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है. इस बैठक के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू समाज को एकत्रित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर जल, मंदिर और श्मशान को लेकर भेदभाव खत्म करने पर कैंपेन को तेज गति से चलाने पर चर्चा की. इस बैठक के आखिरी दिन दिन आरएसएस में नंबर दो की जगह रखने वाले सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर बयान दिया, जिससे एक नया सवाल खड़ा हो गया है.

हमारा कांग्रेस के साथ खींचातानी नहीं- RSS

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और उससे पहले भी आरएसएस और बीजेपी पर हमलावर दिखे. साल 2024 में सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने लोकसभा में कहा था कि बीजेपी और आरएसएस पूरा हिंदू समाज नहीं है. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में कई बार ये जिक्र किया कि वो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं. दरअसल दत्तात्रेय होसबोले ने संघ की इस बैठक में कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ खींचातानी नहीं है. उन्होंने कहा, "हम और हमारे संघ के लोग समाज के सभी लोगों से मिलते हैं. मैं सालभर अन्य-अन्य पार्टी के लोगों से मिलता हूं."

मैं आरएसएस दरफ्त में नहीं जा सकता- राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव से पहले जब ये चर्चा तेज थी कि वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं तो उस समय राहुल गांधी ने कहा था, "उन्होंने आरएसएस की विचारधारा अपनाई. चाहे आप मेरा गला काट दीजिए मैं आरएसएस के दरफ्त में नहीं जा सकता."

राहुल गांधी से मिलना चाहता है RSS

होसबोले ने कहा कि जहां शाखा नहीं लगती, वहां समाज के लोग इकट्‌ठा होकर आपस में भाईचारा और हिंदू संस्कृति को सिखाने का काम करते हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, "समाज में नफरत नहीं चाहिए. आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाना चाहते हो, लेकिन हमसे मिलना नहीं चाहते. हम तो मिलना चाहते हैं... संघ के लोग सभी से मिलते हैं."

ये भी पढ़ें :  Indira Gandhi: जब पाकिस्तानी पीएम की हरकत पर गुस्से से लाल हो गईं थी इंदिरा गांधी, विदेश मंत्रालय को दिया था ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget