एक्सप्लोरर

नेताजी की जयंती पर RSS का कार्यक्रम, उनकी बेटी ने ही उठाए सवाल, कहा- सिर्फ जुबानी सम्मान नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता में कार्यक्रम करने जा रहा है. इसे लेकर नेताजी की बेटी ने अपनी राय रखी है.

Netaji Birth Anniversary: 23 जनवरी को पूरा देश नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाएगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी इसे मनाने का फैसला किया है लेकिन ये बात नेताजी की बेटी अनीता बोस को पसंद नहीं आई है. उन्होंने इसकी निंदा की है और कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस आरएसएस के आलोचक थे.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती कोलकाता की शहीद मीनार पर मनाने जा रहा है. कार्यक्रम में संघ के प्रमुख मोहन भागवत मुख्य वक्ता होंगे.

'कट्टर हिंदू लेकिन सभी धर्मों का सम्मान'
इंडिया टुडे से बातचीत में अनीता बोस ने कहा, "मेरे पिता एक ऐसे व्यक्ति थे जो एक कट्टर हिंदू थे लेकिन सभी धर्मों के प्रति सम्मान रखते थे और मानते थे कि हर कोई एक साथ रह सकता है. मुझे नहीं लगता कि आरएसएस इसमें विश्वास करता है. अगर आरएसएस ने नेताजी की विचारधारा को अपनाना शुरू कर दिया है, तो यह भारत के लिए अच्छा होगा. नेताजी धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते थे और मुझे यकीन नहीं है कि आरएसएस उस पर कायम है. अगर आरएसएस हिंदू राष्ट्रवादी विचारों का प्रचार करना चाहता है, तो वह नेताजी की विचारधारा से मेल नहीं खाएगा. अगर इसके लिए नेताजी का इस्तेमाल किया जाता है तो मैं इसकी तारीफ नहीं करूंगी."

सिर्फ जुबानी सम्मान तो नहीं!
चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं यह देखूंगी कि वे सिर्फ जुबानी ही नेताजी के विचारों को सम्मान तो नहीं दे रहे हैं.' हालांकि, नेताजी की बेटी ने कहा कि वे इस बात का सम्मान करती हैं कि आरएसएस उनका 126वां जन्मदिन मना रहा है. उन्होंने बताया कि नेताजी के सिद्धांतों का उपयोग करना उपमहाद्वीप के लिए फायदेमंद होगा.

वहीं, संघ के एक नेता ने अनीता बोस के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि नेताजी संघ की आलोचना करते थे.

यह भी पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला ने की राहुल गांधी की शंकराचार्य से तुलना, कहा- वो दूसरे व्यक्ति हैं जो कन्याकुमारी से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
पीयूष गोयल: टीम BJP में इकलौते मंत्री को जिम्मेदारी, क्या हैं संकेत?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget