एक्सप्लोरर

'RSS पीएम मोदी को दे रहा सीख और ABVP...', प्रधानमंत्री को लेकर क्या बोले वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने कहा कि सरकार टीडीपी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान के 33 सांसदों पर निर्भर है और पीएम मोदी जानते हैं कि ये मिलकर सरकार गिरा सकते हैं. इस वजह से उन्हें इन्हें भी हैंडल करना है.

वरिष्ठ पत्रकार अशुतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर कहा है कि इस समय उनकी स्थिति उतनी मजबूत नहीं हैं. राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पीएम मोदी को विपक्ष को लेकर सीख दे रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (RSS) ने पुणे में मंत्री के खिलाफ आवाज उठाई, जबकि पिछले 10 सालों में उसने कभी ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई. आशुतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय संघ, सहयोगी दलों, विपक्ष और अपने लोगों से घिरे हैं. उन पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं और अगर इनसे सरकार कमजोर हो जाएगी तो ये चारों उन पर हावी हो जाएंगे और मनमुताबिक काम करवाने की कोशिश करेंगे. 

आशुतोष ने कहा, 'सबसे बड़ा हमला संघ परिवार की तरफ से है. पहली बार पुणे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग कह रहे हैं कि ये मंत्री निकम्मा है और उसको बदल देना चाहिए. ये आवाज पिछले 10 सालों में नहीं सुनी गई थी. एबीवीपी की इतनी हिम्मत कैसे हो गई. राष्ट्रीय सस्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक अहंकार की बात कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को सीख दे रहे हैं कि विपक्ष आपका दुश्मन नहीं होता, आपका प्रतिपक्ष होता है. ये सारी बातें प्रधानमंत्री को लेकर थीं.'

उन्होंने आगे कहा कि दूसरा सवाल ये है कि राहुल गांधी ने जब पहली प्रेस कांफ्रेंस की उसमें साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री का साइक्लॉजिकल ब्रेकडाउन हो गया है. तो प्रधानमंत्री को सबल और एग्रेसिव विपक्ष से भी निपटना है. आशुतोष ने बीजेपी के सहयोगी दलों का जिक्र करते हुए कहा कि तीसरी बात ये पीएम मोदी को अच्छी तरह से मालूम है कि उनकी सरकार टीडीपी, नीतीश कुमार और चिराग पासवान के 33 सांसदों पर निर्भर है. वह जानते हैं कि ये तीनों मिलकर कभी भी उनकी सरकार को गिरा सकते हैं इसलिए उनको भी हैंडल करना है.

आशुतोष ने यह भी कहा कि बीजेपी में भी ऐसे लोग हैं जो गड़बड़ कर सकते हैं. उन्होंने कहा, पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग को जो बीजेपी की होनी चाहिए थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को नेता चुना जाना चाहिए था, वो मीटिंग नहीं हुई. उसकी जगह एनडीए की मीटिंग हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. मैंने तो कभी किसी पार्टी की पार्लियामेंट्री मीटिंग में संसदीय दल के साथ बाहरी लोगों को बैठे हुए नहीं देखा है. उसमें सिर्फ सांसद ही बैठते हैं.'

उन्होंने कहा कि अगर इन चार चीजों से सरकार कमजोर हो जाएगी तो ये चारों उन पर  हावी हो जाएंगे और मनमुताबिक काम करवाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि संसद को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों ही एक-दूसरे का सम्मान नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें:-
प्रियंका गांधी नहीं मनातीं तो शायद आज पॉलिटिक्स में न होते सोनिया और राहुल, पढ़ें 1991 से अब तक का राजनीतिक सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
PM मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
EXPLAINED: 2002-04 में कैसे हुआ था पिछला SIR? इस बार क्या अलग और क्या कमियां
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget