एक्सप्लोरर

RSS Review Meeting: UP में BJP के प्रदर्शन से चिंतित RSS, समीक्षा बैठक में सामने आई हार की 'असल' वजह

BJP News: उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. पार्टी ने 80 में से 70 सीटें जीतने का दम भरा था, लेकिन चुनाव में उसके खाते में सिर्फ 33 सीटें ही आई हैं.

RSS Review on BJP Lost: लोकसभा चुनाव ने बीजेपी को बुरी तरह से हिला कर रख दिया है. इसकी वजह ये है कि कहां 370 सीटें जीतने की बात हो रही थी, लेकिन चुनाव में पार्टी का रथ 240 सीटों पर ही रुक गया. बहुमत नहीं मिलने की वजह से बीजेपी तो समीक्षा कर ही रही है. साथ ही साथ उससे जुड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी समीक्षा बैठक की है. इसमें उन वजहों पर चर्चा की गई है, जिनकी वजह से यूपी में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आरएसएस की समीक्षा बैठक हो रही है. पूर्वी क्षेत्र के संघ पदाधिकारियों की चार दिनों की बैठक का आयोजन यहां किया गया है. इस बैठक का गुरुवार (27 जून) को दूसरा दिन है. बैठक में शाखाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है. संघ चाहता है कि वह दलितों और पिछड़ों में पैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम करे. माना जा रहा है कि इस बार यूपी में बीजेपी की हार की सबसे बड़ी वजह दलित-पिछड़ों के वोट का खिसकना रहा है. 

यूपी में हार के पीछे ये वजहें सामने आईं

लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है, उसे लेकर संघ काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहा है. संघ इस बात को मान रहा है कि पिछड़ों और दलितों का वोट बैंक इंडिया गठबंधन की तरफ खिसका है, जिसकी वजह से बीजेपी की चुनाव में दुर्दशा हुई है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि संघ अपने संगठन के पदाधिकारियों की इस लोकसभा चुनाव में शिथिलता और उदासीनता को लेकर भी चिंतित है. कहा गया है कि यूपी में बीजेपी-आरएसएस के बीच समन्वय नहीं हुआ था.

सामाजिक समरसता बढ़ाने पर दिया जोर

समीक्षा बैठक में शाखाओं के लगने में हो रही कमी को लेकर भी संघ के अधिकारियों के बीच चिंता है. इस विषय पर चिंतन प्रक्रिया जारी रही है. इस बैठक में पदाधिकारियों से सुझाव मांगे गए. आरएसएस ने सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर दिया है. बैठक के पहले दिन में संघ की पूर्वी क्षेत्र के अवध काशी गोरक्ष और कानपुर प्रान्त के क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हुए. 

बीजेपी के साथ आरएसएस की समन्वय बैठक

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले बैठक में आज भाग लेंगे, जहां उनके पदाधिकारियों को संबोधित करने की उम्मीद है. सूत्रों की माने तो बैठक के बाद बीजेपी सरकार के साथ समन्वय बैठक भी होगी, जिसमें दत्तात्रेय शामिल हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी के भीतर भी समीक्षा बैठक का दौर चल रहा है. साथ ही आरएसएस के साथ बैठक की भी तैयारी है. 

यह भी पढ़ें: 'RSS पीएम मोदी को दे रहा सीख और ABVP...', प्रधानमंत्री को लेकर क्या बोले वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष

 

 

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget