एक्सप्लोरर

मराठी भाषा विवाद पर आरएसएस का बड़ा बयान, सुनील आंबेकर बोले- 'सभी लोग पहले से...'

दिल्ली में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता के दौरान तमाम सवालों का जवाब दिया और संघ की सोच और उनके योगदान को भी सबके सामने रखा.

संघ की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक खत्म होने के बाद दिल्ली में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता के दौरान तमाम सवालों और मुद्दों पर आरएसएस के रूख को स्पष्ट किया है. प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के तमाम सवालों का जवाब भी सुनील आंबेकर ने दिया है.

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो देश में घटनाएं हुई, उसको लेकर चर्चा हुई है. किस तरह आतंक की घटना के बाद उसका जवाब दिया, उसको लेकर चर्चा हुई. कई देशों के हिन्दू मंदिरों पर हमले को लेकर चर्चा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी विषयों पर चर्चा हुई है, लेकिन इस बैठक में कोई फैसला नहीं होता है.

धर्मांतरण पर क्या बोले सुनील आंबेकर?

सुनील आंबेकर ने भाषा विवाद पर हुए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि संघ की हमेशा से भूमिका है कि भारत की सभी भाषा राष्ट्रीय भाषा है. सभी लोग पहले से अपनी भाषा में शिक्षा लेते हैं और पहले से ये बात स्थापित है. वहीं धर्मांतरण पर उन्होंने कहा कि अपने तरीके से पूजा करने का अधिकार है, लेकिन षडयंत्र या लालच देकर कोई किसी के मत परिवर्तन कराने का प्रयास करता है तो गलत है. समाज इसे रोकने का प्रयास करता ही है.

कांग्रेस की तरफ से संघ बैन करने के बयानों पर उन्होंने कहा कि संघ पर पहले भी बैन लगाया गया और फिर वापस लेना पड़ा. वो कानूनन वैध नहीं था, इसलिए वापस लेना पड़ा था. अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता निरंतर काम कर रहे हैं. हमने पहले भी जागृति का काम किया है, अब भी लगातार काम कर रहे हैं.

मणिपुर की स्थिति में आ रहा सुधार

मणिपुर की स्थिति पर उन्होंने कहा कि कभी भी जब कुछ विवाद होता है तो नॉर्मल होने में समय लगता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आ रहा है. वहीं नक्सलियों पर कार्यवाई पर उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसात्मक षडयंत्र चल रहा था समाज में बात थी कि इसकी समाप्ति होनी चाहिए. लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरीके से बात रखने का तरीका है. अच्छी बात है नक्सलवाद पर कार्यवाही हो रही है.

संविधान पर भी हुआ अत्याचार

सुनील आंबेकर ने आपातकाल के अलावा समाजवाद और सेक्युलरिज्म पर समीक्षा वाले सवाल पर कहा कि आपातकाल में जैसे जेलों में लोगों पर अत्याचार हुआ, वैसे संविधान पर भी अत्याचार हुआ है. जिन परिस्थितियों में संविधान बदला गया, वो अच्छी स्थिति नहीं थी. इस पर नई पीढ़ी को जानना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- 'किसी भी वक्त हो सकता है धमाका', भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को उड़ाने का धमकी भरा मेल

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget