एक्सप्लोरर

RSS नेता ने कहा- 72 साल पहले बिना किसी प्रमाण के मान लिया था बापू 'फादर ऑफ नेशन' हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी 'फादर ऑफ नेशन' बताया, ट्रंप के इस बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया ओवैसी राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान पर आपत्ति जताई. अब आरएसएस नेता ने कहा है कि 72 साल पहले बिना किसी प्रमाण के और बिना किसी तथ्य के हमने मान लिया कि बापू फादर ऑफ द ओल्ड नेशन हैं.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' बताने के बाद से देश में नया विवाद शुरू हो गया है. इस विवाद में अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भी एंट्री हो गई है. आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि बहत्तर साल पहले बिना तथ्य हमने मान लिया था कि बापू फादर ऑफ नेशन हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटती हैं.

इंद्रेश कुमार ने कहा, ''72 साल पहले बिना किसी प्रमाण के और बिना किसी तथ्य के हमने मान लिया कि बापू फादर ऑफ द ओल्ड नेशन हैं. अब उसको मानना या नहीं मानना है. ज्योतिष में कोई जगह है कि नहीं है, आध्यात्म को कोई जगह है कि नहीं है. ट्रंप ने कह दिया भारत को एक नया फादर दे रहे हैं और इसलिए उसने कहा कि मोदी इज फादर ऑफ न्यू भारत. अब क्या करेंगे. झगड़ा किससे करेंगे. इतिहास में कभी-कभी ऐसी घटनाएं घटती हैं.''

मोदी को फादर ऑफ इंडिया बताने पर ओवैसी ने ट्रंप को बताया था जाहिल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीएम मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया' वाले बयान पर भड़के ओवैसी ने उन्हें जाहिल बताया था. ओवैसी ने कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप को भारतीय स्वतंत्रता संषर्ष के बारे में कोई जानकारी नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी फादर ऑफ नेशन नहीं हो सकते क्योंकि ये उपाधि महात्मा गांधी को हासिल है. आप मोदी की तुलना राष्ट्रपिता से नहीं कर सकते. ओवैसी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे दिग्गज नेताओं को भी कभी ये उपाधि नहीं दी गई.'' उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पत्रकारों से चर्चा के दौरान माइंड गेम खेल रहे थे, वे प्रधानमंत्री मोदी और इमरान खान दोनों की तारीफ करते हैं. हमें ट्रंप के इस गेम को समझने की जरूरत है.

केंद्रीय मंत्री बोले- जिसे गर्व नहीं उसे भारतीय कहलाने का हक नहीं मोदी सरकार में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने पर कहा था कि अगर किसी को इस पर गर्व नहीं होता तो उसे भारतीय कहलाने का हक नहीं है. जितेंद्र सिंह ने कहा, ''कांग्रेस को अगर इस बयान पर आपत्ति है तो वो डोनाल्ड ट्रंप से बात करे. अगर उन्हें पीएम को सम्मान देने वाले शब्दों पर गर्व नही है बल्कि आपत्ति है तो उन्हें भारतीय कहलाने का अधिकार नही है.'' उन्होंने कहा कि अगर देश के बाहर से अमेरिकी राष्ट्रपति का साफ और निष्पक्ष नजरिया आता है, तो मुझे लगता है कि सभी भारतीय नागरिकों को, राजनीतिक संबद्धता से हटकर इसपर गर्व महसूस करना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा? अमेरिकी राष्ट्रपति ने मुलाकात के दौरान जमकर पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को एकजुट किया और हम उन्हें 'फादर ऑफ इंडिया' कहेंगे. उन्होंने यूएनजीए से इतर अपनी बैठक में कहा, "मेरी प्रधानमंत्री मोदी के साथ केमेस्ट्री काफी अच्छी है." डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "वह महान व्यक्ति और महान नेता हैं. मुझे याद है, भारत पहले बहुत बदहाल था, वहां बहुत लड़ाइयां थीं और वह सबको साथ लेकर चले, एक पिता की तरह सबको साथ लेकर चले और उन्हें 'भारत का पिता' कहा जा सकता है." उन्होंने कहा, "हम उन्हें भारत का पिता कहेंगे, अगर यह बहुत बुरा नहीं है तो, लेकिन वह चीजों को साथ लेकर आए हैं. मुझे लगता है उन्होंने शानदार काम किया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget