एक्सप्लोरर

'देश का लोकप्रिय नाम भारत रहा है इसलिए...', बोले RSS के मनमोहन वैद्य, सनातन धर्म पर भी दिया बयान

Bharat Name Issue: महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय समिति की बैठक हुई है. इस दौरान मनमोहन वैद्य ने सनातन धर्म को लेकर भी बड़ी बात कही.

India or Bharat Renaming Row: 'भारत या इंडिया' नाम को लेकर चल रही बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से बड़ा बयान दिया गया. आरएसएस (RSS) के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य (Manmohan Vaidya) ने शनिवार (16 सितंबर) को कहा कि देश का नाम भारत है और इसे भारत ही रहना चाहिए. 

आरएसएस के सह-सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा, "प्राचीन काल से भारत लोकप्रिय नाम रहा है. इसलिए यही रहना चाहिए." मनमोहन वैद्य और आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक के समापन पर एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. 

सनातन धर्म को लेकर क्या कहा?

सनातन संस्कृति पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मनमोहन वैद्य ने कहा, "सनातन धर्म का मतलब धर्म नहीं है. सनातन सभ्यता एक आध्यात्मिक लोकतंत्र है. जो लोग सनातन के बारे में बयान देते हैं उन्हें पहले इस शब्द का मतलब समझना चाहिए."  

"महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर"

डॉ. वैद्य ने कहा कि आरएसएस से प्रेरित संगठन सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करेंगे. भारतीय परिवारों में महिलाओं की भूमिका सबसे प्रमुख होती है. इसलिए महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में मुख्य भूमिका निभानी चाहिए. 

उन्होंने कहा कि बैठक में आरएसएस के शताब्दी वर्ष में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई. महाराष्ट्र के पुणे में हुई इस बैठक में बीजेपी सहित संघ से जुड़े 36 संगठनों के 246 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. 

आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक

संघ परिवार के तीन दिवसीय विचार-विमर्श की अध्यक्षता आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने की. इस बैठक में मौजूदा सामाजिक व राष्ट्रीय परिदृश्य, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और राष्ट्रसेवा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई. ये बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र से पहले हुई.

ये भी पढ़ें- 

अमित शाह ने की बिहार में जल्द चुनाव की भविष्यवाणी! क्या गिर सकती है नीतीश कुमार की सरकार, जानें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget