एक्सप्लोरर

RSS प्रचारक बोले- 'चाहे गाय हो या व्यक्ति किसी की भी लिंचिंग...', जाति जनगणना पर कह दी ये बात

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने मॉब लिंचिंग पर कहा कि गायों के लिए लोग संवेदनशील होते हैं, इंसानों और गायों की लिंचिंग नहीं होनी चाहिए. 

RSS On Mob Lynching: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने रविवार (08 सितंबर) मॉब लिंचिंग पर बात की. इंद्रेश कुमार ने कहा कि न तो किसी व्यक्ति की लिंचिंग (पीट-पीटकर हत्या) होनी चाहिए और न ही गाय की. आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने पटना में पत्रकारों से यह भी कहा कि संघ अपने प्रमुख मोहन भागवत के जाति जनगणना के पक्ष में व्यक्त किए गए विचारों के साथ खड़ा है.

इंद्रेश कुमार ने कहा, 'मोहन भागवत ने जो कहा है, वह आरएसएस के शत-प्रतिशत स्वयंसेवकों का विचार है. जाति एक वास्तविकता है जिसे हम नकार नहीं सकते लेकिन हमें जातिवाद के जहर को दूर रखने पर ध्यान देना चाहिए. इसी तरह, हमारा भी मानना ​है कि कई धर्म हैं और रहेंगे लेकिन हमें धार्मिक कट्टरता और उसके कारण होने वाली हिंसा से सावधान रहना चाहिए. लोगों को सभी के प्रति सम्मान रखते हुए अपने रास्ते पर चलना चाहिए.'

''गायों के लिए संवेदनशील हैं लोग'

मॉब लिंचिंग किए जाने और भाजपा को इसका जिम्मेदार ठहराए जाने के विपक्ष के आरोपों पर इंद्रेश कुमार ने कहा, 'देश और दुनिया के कई हिस्सों में लोग मांस खाते हैं लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि लोग गायों के प्रति संवेदनशील हैं इसलिए हमें ऐसा माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए जिसमें गायों की ‘लिचिंग’ (हत्या) न हो और न ही किसी व्यक्ति की ‘लिंचिंग’ हो. हमारा हिंदुस्तान अनेक जातियों, उपजातियों, भाषा, बोलियों, मत, पंत, धर्मों और खानपान का देश है.'

गणेश चतुर्थी पर शुरू किया कार्यक्रम

आरएसएस पदाधिकारी 'पंचम धाम' के संरक्षक भी हैं. उन्होंने कहा कि 'अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संगठन की बिहार इकाई ' ने गणेश चतुर्थी पर एक कार्यक्रम शुरू किया है जो अगले साल महा शिवरात्रि पर समाप्त होगा. उन्होंने कहा, 'राज्यव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य एक ऐसा समाज बनाना है जो दंगों और जाति आधारित भेदभाव से मुक्त हो और जिसमें गरीबों के प्रति करुणा हो.'

कार्यक्रम बिहार के शेखपुरा के सिंहेश्वर महादेव स्थान पर शुरू किया गया और इसमें भगवान शिव को समर्पित 108 मंदिर शामिल होंगे.' आरएसएस वरिष्ठ पदाधिकारी नेता ने कहा, 'अंतिम चरण में, पटना में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जो 12 फरवरी को संत रविदास जयंती के साथ शुरू होगा और 26 फरवरी को महा शिवरात्रि के अवसर पर समाप्त होगा.'

ये भी पढ़ें: '5 बैठकें और दो साल तक प्लानिंग', कैसे संसद की सुरक्षा में लगाई गई थी सेंध, चार्जशीट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
INDIA Bloc March Live: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget