एक्सप्लोरर

Iftar Party: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने ईमाम उमर अहमद इलियासी के साथ की इफ्तारी, शालिनी अली ने रखी थी इफ्तार पार्टी

Indresh Kumar: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने दिल्ली में एक इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम में शुक्रवार (29 मार्च) को शिरकत की.

Indresh Kumar Attends Iftar Party: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार शुक्रवार (29 मार्च) को अखिल भारतीय इमाम संगठन (AIIO) प्रमुख डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. इफ्तार पार्टी शालिनी अली ने आयोजित की थी. शालिनी अली आरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला विंग की प्रमुख हैं. 

इस मौके पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा, ''रमजान के महीने में यहां पर शालिनी अली और उनके परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर एक बेहतरीन कार्यक्रम किया रोजा इफ्तारी का. दुनिया में हिंदुस्तान एक ऐसा खूबसूरत और अजीम देश है जिसके जैसा कोई देश नहीं है. दुनिया के सब मजहब और उनके फिरके अगर किसी मुल्क में मिलते हैं तो वो हिंदुस्तान है और इसलिए सब मजहब की और इज्जत करने वाली सरजमी थी, है और सदा रहेगी.''

सब लोग मिलजुलकर रहें- इंद्रेश कुमार

इंद्रेश कुमार ने कहा, ''इन दिनों में एक और रामदान के कार्यक्रम और रोजा इफ्तारी के चल रहे हैं और एक तरफ होली मिलन भी चल रहे हैं. इसलिए आज मैं रामदान और होली मिलन की ढेरों शुभकामनाओं के साथ कल ईद भी आएगी और नवरात्रि भी आएगी, उनकी भी ढेरों शुभकामनाएं करता हूं.''

आरएसएस नेता ने कहा, ''मुल्क मजहबी कट्टरता से और दंगों से मुक्त हो, भाईचारे से युक्त हो, मुल्क आपस में तकसीम न हो, बल्कि मुल्क के सब लोग मिलजुलकर रहें, यही हिंदुस्तान की खूबसूरती, सारी दुनिया की खूबसूरती है...''

इंद्रेश कुमार ने गाय को बचाने की कही बात

इंद्रेश कुमार ने कहा, ''रसूल ने जो फरमाया है, गाय का गोश्त बीमारी है, इसका दूध और घी शिफा और इलाज है. दुनिया के अंदर और हिंदुस्तान में कोई भी इबादतगाह ऐसी नहीं है चाहे मस्जिद के रूप में हो, चाहे दरगाह रूप में हो या जिस भी रूप में, जहां गाय कटती हो, गोश्त बेचा, खरीदा और खाया जाता हो, इसलिए हिंदुस्तान को लिंचिंग मुक्त करना है तो गाय की लिंचिंग और आदमी की लिंचिंग से मुक्त हिंदुस्तान बनाएंगे और गाय की इज्जत करेंगे...'' उन्होंने यह भी कहा कि पहले हम हिंदुस्तानी है, उसके बाद हम कुछ भी जाति या मजहब के हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Congress Candidates Ninth List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, जानें कहां से किसे दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget