एक्सप्लोरर

RSS मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, कहा- '10 गुना ज्यादा मेहनत से लड़ूंगा'

राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में आरएसएस का हाथ होने की बात कही है. गौरी लंकेश की 2017 में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मुंबई: आरएसएस मानहानि मामले में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट से जमानत मिल गई है. राहुल गांधी को 15 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. सुनवाई के दौरान जब जज ने उनसे पूछा कि क्या आप अपने आप को दोषी मानते हैं तो राहुल ने कहा कि जी नहीं, मैं दोषी नहीं हू. मेरे बयान को गलत तरह से पेश किया गया है.

मैं गरीबों, किसानों और मजदूरों के साथ खड़ा हूं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ''मैंने कोर्ट में अपनी बात रखी. ये विचारधारा की लड़ाई है. मैं गरीबों, किसानों और मजदूरों के साथ खड़ा हूं.'' जब राहुल से कांग्रेस पद से इस्तीफा देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे जो कहना था मैं कल कह चुका हूं. ये लड़ाई (बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ) जारी रहेगी. मैं अब पिछली बार से 10 गुना ज्यादा ताकत से लड़ूंगा.'' उन्होंने कहा, ‘‘आक्रमण हो रहा है, मजा आ रहा है।’’

राहुल के अलावा सीताराम येचुरी के खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज

दरअसल, राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने कर्नाटक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में आरएसएस का हाथ होने की बात कही है. राहुल गांधी के अलावा सीताराम येचुरी के खिलाफ भी मानहानि का केस दर्ज है. पिछली सुनवाई 30 अप्रैल को होनी थी लेकिन किसी कारणवश जज का ट्रांसफर होने की वजह ये सुनवाई टाल दी गई थी.

मझगांव मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने फरवरी में वकील और आरएसएस कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी की निजी शिकायत के संबंध में गांधी और सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी को सम्मन जारी किया था. जोशी ने 2017 में गांधी, तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, सीपीआईएम और इसके महासचिव येचुरी के खिलाफ शिकायत दायर की थी. किसी खास मामले की जांच के लिए अदालत से पुलिस को निर्देश की मांग के लिए निजी शिकायत दायर की जाती है.

2017 में बेंगलुरू में हुई थी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या

गौरी लंकेश की सितंबर 2017 में बेंगलुरू में उनके घर के बाहर कथित रूप से एक दक्षिणपंथी चरमपंथी संगठन के सदस्यों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जोशी ने आरोप लगाया था कि लंकेश की मौत के 24 घंटे के भीतर, गांधी ने कहा था कि बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ बोलने वाले व्यक्ति पर दबाव बनाया जाता है, पीटा जीता है, हमला किया जाता है और यहां तक कि मार दिया जाता है. अदालत ने राहुल और येचुरी के खिलाफ सम्मन जारी किया था जबकि सोनिया गांधी और सीपीआईएम के खिलाफ शिकायत खारिज की थी.

जगन्नाथ रथयात्रा: राजनीति के धुर विरोधी मोदी-ममता ने एक सुर में कहा ‘जय जगन्नाथ’

सेना पुलिस में महिलाओं की 100 पदों पर भर्ती के लिए 2 लाख ने आवेदन किया

RSS मानहानि मामले में आज मुंबई की शिवड़ी कोर्ट में होगी राहुल गांधी की पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस
पत्रकार पर SC/ST में FIR पर सुप्रीम कोर्ट बोला- अरेस्ट न करें, जंतर-मंतर पर भी नोटिस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget