एक्सप्लोरर

संविधान से समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द हटाने के मामले पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ? RSS नेता के बयान पर मचा था बवाल

RSS नेता दत्तात्रेय होसबाले के बयान के बाद जमकर बवाल मचा. उन्होंने संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने की मांग पर विचार करने को कहा था.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबाले के बयान के बाद समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता पर शुरू हुई चर्चा अब थम गई है. संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार की ओर से इस पर जवाब दिया गया है. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि इन दोनों ही शब्दों को हटाने के लिए न तो कई संवैधानिक प्रक्रिया है और न सरकार का कोई इरादा है.

उन्होंने बताया कि सरकार का आधिकारिक रुख है कि फिलहाल संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्षता’ जैसे शब्दों को हटाने या उन पर पुनर्विचार करने की कोई योजना या मंशा नहीं है. प्रस्तावना में संशोधन से जुड़ी किसी भी चर्चा के लिए व्यापक विचार-विमर्श और सर्वसम्मति की आवश्यकता होगी, लेकिन इस समय सरकार ने इन प्रावधानों में कोई बदलाव करने की कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं की है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने क्या बताया ?
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में लिखित जवाब में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई चर्चाएं कुछ संगठनों द्वारा हुई हैं, लेकिन सरकार की ओर से इसको लेकर अभी तक ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया गया है. इस मामले में सरकार कोई बदलाव करने की तैयारी में नहीं है और न ही कोई प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.

दत्तात्रेय होसबाले के बयान को लेकर मचा था बवाल
बता दें कि इस पूरे मामले की शुरूआत RSS के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबाले के उस बयान के बाद हुई थी, जिसमें उन्होंने संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाने की मांग पर विचार करने के लिए कहा था. उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को लेकर सवाल किए थे और कहा था कि भारतीय संविधान में 1976 में समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्द जोड़े गए थे.

ये भी पढ़ें

Operation Sindoor: इधर हल्ला करता रहा विपक्ष, उधर ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में सरकार ने दिया लिखित जवाब, जानें क्या बोले मंत्री

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget