एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: इधर हल्ला करता रहा विपक्ष, उधर ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में सरकार ने दिया लिखित जवाब, जानें क्या बोले मंत्री

Operation Sindoor: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में एक लिखित जवाब में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान दिया है. इसकी मदद से पाकिस्तान का करारा जवाब दिया गया.

ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में एक लिखित जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिए शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करना और भारत में भेजे जाने वाले आतंकवादियों को बेअसर करना था. भारत की कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ाने वाली थी. हालांकि, पाकिस्तान ने कुछ सैन्य सुविधाओं के अलावा, भारतीय नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का प्रयास किया.''

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आगे लिखा कि पाकिस्तान की तरफ से की गई इन उकसावे और बढ़ाने वाली कार्रवाइयों का भारतीय सशस्त्र बलों ने एक मजबूत और निर्णायक प्रतिक्रिया के साथ सामना किया, जिससे पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान हुआ. इसके बाद, 10 मई 2025 को, पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने अपने भारतीय समकक्ष से गोलीबारी और सैन्य गतिविधियों को रोकने का अनुरोध किया, जिस पर उसी दिन बाद में सहमति हो गई.

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर
पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में टूरिस्टों को निशाना बनाया था. उस हमले में कुल 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तानी और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया था. उस ऑपरेशन में 100 आतंकियों की मौत हो गई थी. इस वजह से पाकिस्तान बौखला गया और सीमा पार से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी करनी शुरू कर दी. कई मासूम नागरिकों की मौत हो गई,  जिसके जवाब में भारत ने कार्रवाई करते हुए हमला तेज कर दिया और पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया. इसके अलावा भारतीय सेना के हमले में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम भी खत्म हो गया. ऐसा देखकर पाकिस्तानी सेना डर गई और तुरंत भारत से अनुरोध किया कि हमले को रोक दे.

ये भी पढ़ें:  संबंध बनाने की उम्र के सवाल पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, कहा - '18 साल से कम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget