एक्सप्लोरर

मोहन भागवत का बड़ा बयान- 'अयोध्या में जल्द बनना चाहिए राम मंदिर'

दिल्ली में आयोजित 'भविष्य का भारत' कार्यक्रम का आज आखिरी दिन है. आज मोहन भागवत सवालों के जवाब दे रहे हैं. पिछले दो दिनों में श्रोताओं से कुल 25 सवाल लिए गए हैं.

नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में राम मन्दिर का शीघ्र निर्माण होना चाहिए. उन्होंने इस मुद्दे पर वार्ता का समर्थन किया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय राम मन्दिर समिति को करना है जो राम मन्दिर के निर्माण के लिए अभियान की अगुवाई कर रही है. दिल्ली में आयोजित 'भविष्य का भारत' कार्यक्रम का आज आखिरी दिन है. आज मोहन भागवत सवालों के जवाब दे रहे हैं. पिछले दो दिनों में श्रोताओं से कुल 25 सवाल लिए गए हैं. संघ प्रमुख ने कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम कि राम मंदिर के लिए अध्यादेश जारी किया जा सकता है क्योंकि वह सरकार के अंग नहीं हैं. उन्होंने कहा कि क्या अध्यादेश जारी किया जा सकता है और इसे कानूनी चुनौती मिल सकती है..ऐसे मुद्दों पर विचार किया जाना चाहिए.

सवाल- क्या मॉब लिंचिंग उचित है, गौ रक्षा कैसे होगी?

मोहन भागवत- किसी भी प्रश्न पर हिंसा करना, अत्यंत अनुचित व्यवहार है. उसपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. केवल गाय क्यों?  मैं पशु चिकित्सक हूं, ये आस्था का विषय भी है. गौ रक्षा केवल कानून से नहीं होगी. गौ रक्षा करने वाले पहले गाय रखें लेकिन वह रखेंगे नहीं बल्कि उन्हें खुला छोड़ देंगे, इसलिए गौ रक्षा पर सवाल उठते हैं. अच्छी गौशाला चलाने वाले मुसलमान भी देश में हैं. लोग लिंचिंग पर तो आवाज़ करते हैं, लेकिन गौ तस्कर जो हमला करते हैं उस पर आवाज़ नहीं करते. ये प्रवत्ति गलत है. जो उपद्रवी तत्त्व हैं, उन्हें छोड़ दें. गौ रक्षा करनी चाहिए.

भविष्य का भारत: भागवत बोले- देश में मुसलमान नहीं रहेंगे तो ये हिंदुत्व नहीं होगा

सवाल- हिन्दुज़्म को हिंदुत्व कहा जा सकता है?

मोहन भागवत- हिंदुत्व को हिन्दुज़्म नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इज़्म का मतलब ‘बंद’ है. राधामोहन जी का एक कोड है उसका एक हिस्सा ही बता सकता हूं. हिदुत्व ही तालमेल का आधार बन सकता है. कुछ लोग जानते हैं और कुछ लोग गर्व से कहते हैं. कुछ लोग किसी कारणवश इसे स्वीकार नहीं करते हैं. भारत में इतनी विविधता है कि कई बार एक दूसरों के विरोधी भी लगते हैं. भारत में परायापन नहीं है, ये हमने पैदा किया है.

सवाल- क्या सामाजिक समरसता के लिए रोटी-बेटी का व्यवहार किया जा सकता है?

मोहन भागवत- रोटी बेटी का सम्बंध का हम समर्थन करते हैं. रोटी का तो ठीक है लेकिन जब बेटी का सम्बंध करते है तो ये दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों का सम्बंध होता है. इसलिए हम इसका समर्थन करते हैं. महारष्ट्र में साल 1942 में पहला अंतरजातीय विवाह हुआ था. अगर परसेंटेज निकाला जाए तो आरएसएस के स्वयंसेवकों का परसेंटेज सबसे ज़्यादा निकलेगा. जब हम ये करेंगे तो हिन्दू समाज बटेगा नहीं. ये हम सुनिश्चित कर सकते हैं, लेकिन हिन्दू समाज बटेगा नहीं क्योंकि हिंदुत्व, हिन्दू की आत्मा है और शरीर बहुत दिनों तक अलग नहीं रह सकता.

सवाल- हिन्दू समाज जाति व्यवस्था को कैसे देखता है, हिन्दू समाज में एससी/एसटी का क्या स्थान है?

मोहन भागवत- इसे जाति व्यवस्था कहते हैं, ये गलत है.  ये व्यवस्था कहां है? ये तो अव्यवस्था है. ये खत्म होना तय है. हम विषमता में भरोसा नहीं करते. ये लंबी यात्रा है और करनी पड़ेगी. हम संघ में जाति नहीं पूछते. जब मैं संघचालक चुना गया तो मीडिया ने चलाया कि भागवत चुने गए, लेकिन ओबीसी को प्रतिनिधित्व देना है इसलिए सोनी जी को बनाया गया. जब मैंने पूछा कि सोनी जी आप ओबीसी में आते हैं क्या? वे मुस्कुरा दिए और आज तक मुझे नहीं पता है कि सोनी जी क्या हैं.

मोहन भागवत का BJP विरोधियों को जवाब, कहा- ‘नागपुर से नहीं चलती सरकार, मांगने पर ही देते हैं सलाह’

सवाल- शिक्षा में परम्परा और आधुनिकता का समावेश, पैराणिक ग्रंथों का समावेश, संघ का क्या दृष्टिकोण है.

मोहन भागवत- परम्परा से हमारी शिक्षा व्यवस्था, सभी की शिक्षित करने वाली और मनुष्य बनाने वाली थी. हम धर्म की शिक्षा भले ही न दें लेकिन मूल्यों और उनसे निकलने वाले संस्करों की शिक्षा देनी चाहिए. शिक्षा का स्तर नहीं गिरता, शिक्षा लेने और देने वालों का स्तर गिरता है. हमारे देश मे शिक्षा नीति में आमूल चूल परिवर्तन की ज़रूरत है. निजी क्षेत्र में भी बड़े अच्छे काम हो रहे हैं और ये जारी रहा तो सरकार भी एक दिन निजी शिक्षा क्षेत्र का अनुसरण करेगी.

सवाल- हिंदी कब राष्ट्र भाषा बन पाएगी, अंग्रेजी का प्रभुत्व नीति नियामक संस्थओं में ज़्यादा है. हिंदी या संस्कृत का होना चाहिए. मोहन भागवत- अंग्रेजी से कोई शत्रुता नहीं है, लेकिन अच्छी हिंदी बोलने वाले हो, अच्छी एक भाषा हम सीखे, एक भाषा बनाने से अगर देश में कटुता बढ़े तो हमें मन कैसे बने ये सोचना चाहिए. हिंदी के अतिरिक्त दूसरी भाषाओं में से एक भाषा हिंदी भाषी सीखे तो गैर हिंदी भाषी भी हिंदी सीखने में आगे आएंगे. संस्कृत विद्यालय इसलिए कम हो रहे हैं, क्योंकि हम वरीयता नहीं देते हैं. अपनी मातृ भाषा ज़रूर आनी चाहिए. सवाल- लड़कियों और महिला सुरक्षा को लेकर संघ की क्या दृष्टि है, संघ ने इस पर क्या किया है, कानून का भय क्यों नहीं है? मोहन भागवत- महिला पहले ज्यादातर वक्त घर में रहती थी तो परिवार वालों की ज़िम्मेदार थी. अब जब महिला कंधे से कंधे मिलाकर बाहर निकल रही है तो उसे अपनी सुरक्षा के लिए तैयार करना होगा. महिला तब असुरक्षित होती है जब पुरुष की दृष्टि बदलती है. अपनी पत्नी को छोड़कर सभी को माता के रूप में देखना ये संस्कार थे. अब इसे संघ के स्वयंसेवक करते हैं. एबीवीपी  इसे कर रहा है. मोहन भागवत ने कहा कि कानून का डर कम क्यों हैं, क्योंकि कानून का पालन समाज नहीं करता. देश में कई इलाके ऐसे हैं जहां पांच  बजे के बाद महिला नहीं निकलती. जबकि कई जगह रात में आभूषण पहन कर निकलती है. ये माहौल है. इसे बनाना पड़ेगा.

देश और दुनिया की बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

तीन तलाक दिया तो अब जाना पड़ेगा जेल, मोदी कैबिनेट ने अध्यादेश पर लगाई मुहर

बीजेपी का बड़ा आरोप, कांग्रेस के दफ्तर में किलो के हिसाब से पहुंचाया गया हवाला का रुपया

बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी SC में तलब, सीलिंग मामले में जारी हुआ अवमानना नोटिस

Exclusive: INDvsPAK मैच पर अब तक लगा 500 करोड़ का सट्टा, भारत की जीत पर सबसे ज्यादा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget