एक्सप्लोरर

विश्व हिंदू कांग्रेस में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत

सात सितंबर से नौ सितंबर तक आयोजित होने वाले विश्व हिंदू कांग्रेस में 80 देशों से 2500 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

वॉशिंगटन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत इस हफ्ते के अंत में शिकागो में आयोजित होने जा रहे विश्व हिंदू कांग्रेस में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होंगे. प्रोग्राम के आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन में दुनिया भर से कई हिंदू नेता शिरकत करेंगे. सात सितंबर से नौ सितंबर तक आयोजित होने वाले विश्व हिंदू कांग्रेस में 80 देशों से 2500 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. अपने संबोधन में भागवत इस सम्मेलन के थीम 'सुमनत्रिते सुविक्रांते' (सामूहिक रूप से चिंतन करें, वीरतापूर्वक प्राप्त करें) पर जोर दे सकते हैं.

विश्व हिंदू कांग्रेस के आयोजकों में से एक और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्र स्वामी विज्ञानानंद ने मीडिया से कहा कि आरएसएस प्रमुख दुनिया के कई हिस्सों में बसे हिंदुओं के एकजुट होने और मानवता के हित में एक ही तरह से सोचने की जरूरत पर जोर दे सकते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि 'यह कोई धार्मिक सम्मेलन नहीं है'.

सम्मेलन न तो धार्मिक है और न ही दार्शनिक विज्ञानानंद ने आगे कहा, "विश्व हिंदू कांग्रेस का मकसद हिंदू समाज को एकजुट करना है और इसके साथ ही समाज के हितों का ख्याल रखना और दुनिया के कई वंचित, हाशिये पर रहने वाले समुदायों की मदद करना है." उन्होंने कहा, "यह सम्मेलन न तो धार्मिक है और न ही दार्शनिक है. सम्मेलन में समुदाय से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया जाएगा. इसमें उन मुद्दों पर बात की जाएगी जो आधुनिक समय में किसी भी समुदाय की प्रगति के लिए प्रासंगिक हैं."

इस सम्मेलन में आर्थिक, शैक्षणिक, मीडिया, सांगठनिक, राजनीतिक और महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सत्र का आयोजन होगा. इसमें वैश्विक हिंदू समुदाय के मूल्यों, रचनात्मकता एवं उद्यमी भावना को भी प्रदर्शित किया जाएगा.

हिंदुओं को आपस में जोड़ने का वैश्विक मंच है विश्व हिंदू कांग्रेस के संयोजक अभय अस्थाना ने बताया कि यह सम्मेलन हिंदुओं को आपस में जोड़ने, विचारों का आदान-प्रदान करने, एक-दूसरे को प्रेरित करने का वैश्विक मंच है. अस्थाना विश्व हिंदू परिषद की अमेरिका इकाई के भी अध्यक्ष हैं.

भागवत के अलावा तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा, श्री श्री रविशंकर, सूरीनाम के उप-राष्ट्रपति अश्विन अधीन, आरएसएस के संयुक्त सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, एमआईटी के प्रोफेसर एस पी कोठारी, मोहनदास पई, अनुपम खेर, राजू रेड्डी, स्वामी परमात्मानंद सरस्वती, चंद्रिका टंडन, प्रोफेसर सुभाष काक भी सम्मेलन में वक्ता के तौर पर शिरकत कर सकते हैं.

यहां देखें दिनभर की 50 बड़ी खबरें-

यह भी पढ़ें-

कोलकाता में पुल गिरा, एक की मौत, पीएम मोदी बोले- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

जोधपुर: वायुसेना का फाइटर प्लेन मिग 27 क्रैश, बाल बाल बचा पायलट

अनशन का 11वां दिन: हार्दिक पटेल का वजन 20 किलो घटा, बीजेपी बोली- ये कांग्रेस प्रेरित है

2007 हैदराबाद बम ब्लास्ट केस: इस्माइल चौधरी और शफीक सईद दोषी, दो आरोपी बरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget