एक्सप्लोरर

‘अंग्रेजी सीखने में बुराई नहीं, लेकिन...’, भारतीय शिक्षा प्रणाली पर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

RSS Chief Mohan Bhagwat: आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में पंचकोशीय शिक्षा का प्रावधान शामिल है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति सही दिशा में उठाया गया एक कदम है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को संगठन के 100 वर्षों की यात्रा पर आयोजित व्याख्यानमाला के तीसरे दिन अपना संबोधन दिया. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने व्याख्यानमाला के तीसरे दिन अपने संबोधन में भारत की शिक्षा प्रणाली का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ सभी जानकारियों को रटना नहीं है, विद्यार्थियों को अपने अतीत के बारे में भी जानना चाहिए.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति सही दिशा में उठाया गया कदम- भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भारत की वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर अपने विचार बताते हुए कहा कि ब्रिटिशों ने भारत पर अपनी शिक्षा प्रणाली थोप दी है और इससे भारतीय शिक्षा प्रणाली लुप्त हो गई. विद्यार्थियों को अपने अतीत के बारे में भी जानना चाहिए. क्योंकि शिक्षा का अर्थ जानकारियों को सिर्फ रटना नहीं है.”

उन्होंने कहा, “तकनीक और आधुनिकता शिक्षा के विरोधी कतई नहीं हैं. लेकिन शिक्षा का मतलब सिर्फ जानकारी देना नहीं है, बल्कि एक इंसान को पूर्ण रूप से सुशिक्षित बनाना है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) में पंचकोशीय शिक्षा का प्रावधान शामिल है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति सही दिशा में उठाया गया एक कदम है.”

अंग्रेजी सीखने में बुराई नहीं, पर अंग्रेज बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए- भागवत

भागवत ने कहा, “दुनिया के कई देशों से लोग हमारे संघ शिक्षा वर्ग को देखने आए और उन्होंने कहा कि अगर उनके देश में भी आरएसएस जैसा कोई संगठन हो तो यह उनके देश के लिए काफी अच्छा होगा. हमारे मूल्य और परंपराएं विद्यार्थियों को सिखाई जानी चाहिए.”

उन्होंने कहा, “हमें अंग्रेज बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, लेकिन अंग्रेजी सीखने में कोई बुराई नहीं है. क्योंकि यह तो सिर्फ एक भाषा है तो इसे सीखने में क्या समस्या है?”

भारत की मुख्यधारा की शिक्षा को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ना चाहिए- भागवत

संघ प्रमुख ने अपने अतीत को याद करते हुए कहा कि जब मैं आठवीं क्लास में था, तो मेरे पिता ने मुझे ओलिवर ट्विस्ट को पढ़ने के लिए कहा था. लेकिन ओलिवर ट्विस्ट को पढ़ना और प्रेमचंद को पीछे छोड़ देना भी सही नहीं है. उन्होंने कहा, “भारत को समझने के लिए संस्कृत को समझ होना जरूरी है. इसके अलावा, मुख्यधारा की शिक्षा को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए.”

यह भी पढ़ेंः बिहार में SIR को लेकर जनता की क्या है राय? सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget