एक्सप्लोरर

‘भारत की सच्ची स्वतंत्रता है राम मंंदिर का निर्माण’, बोले- RSS चीफ मोहन भागवत

Mohan Bhagwat: RSS चीफ बोले कि राम मंदिर आंदोलन किसी का विरोध करना नहीं थी बल्कि भारत के स्व (स्वयं)ल को जगाने का प्रयास था, जिससे भारत देश स्वतंत्र रूप से खड़ा हो सके और दुनिया का मार्गदर्शन कर सके.

Mohan Bhagwat On Ram Mandir Consecration :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने सोमवार (13 जनवरी, 2025) को कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भारत की सच्ची स्वतंत्रता है. इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS चीफ ने कहा कि इस दिन को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाना चाहिए, जो सदियों के परचक्र (बाहरी आक्रमण) के बाद भारत की संप्रभुता की स्थापना का प्रतीक है. 

बीते साल 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया था. हालांकि, हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इसकी तिथी 11 जनवरी 2025 को थी. 

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपक राय को दिया पुरस्कार

RSS चीफ ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन किसी का विरोध करना नहीं थी बल्कि भारत के स्व (स्वयं)ल को जगाने का प्रयास था, जिससे भारत देश स्वतंत्र रूप से खड़ा हो सके और दुनिया का मार्गदर्शन कर सके. मोहन भागवत ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव और अहम भूमिका निभाने वाले चंपत राय को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार’ देने के बाद ये बात कही. 

‘राम मंदिर को हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा’

वहीं राम मंदिर निर्माण में चंपत राय ने इस पुरस्कार को राम मंदिर के आंदोलन में योगदान देने वालों को समर्पित किया. चंपत राय ने पुरस्कार को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया. राम मंदिर आंदोलन के समय सामने आई चुनौतियों पर बोलते हुए राय ने राम मंदिर को हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा बताया और इसके निर्माण में शामिल होने के लिए आभार जताया. 

किस किस को मिल चुका पुरस्कार?

इंदौर स्थित श्री अहिल्योत्सव समिति की ओर से स्थापित राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में योगदान को मान्यता देने वाला एक वार्षिक सम्मान है. इस पुरस्कार को प्राप्त करने वालों में नानाजी देशमुख, विजया राजे सिंधिया, रघुनाथ अनंत माशेलकर और सुधा मूर्ति जैसे दिग्गज शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- दुश्मन के छक्के छुड़ाने आ गई भारत की ये खतरनाक मिसाइल, एक बार दागी तो टारगेट का नामोनिशान होगा खत्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget