एक्सप्लोरर

'धर्म पर अडिग रहना चाहिए, चाहे मरना ही क्‍यों न पड़े', ऐसा क्‍यों बोले मोहन भागवत

RSS Chief: संघ प्रमुख ने कहा कि कई हमलों के बावजूद भारत, दुनिया के सबसे संपन्न देशों में से एक बना रहा क्योंकि यहां के लोगों ने धर्म के सत्व को बनाए रखा.

RSS Chief Mohan Bhagwat Speech: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने धर्म को बहुत जरूरी बताया. संघ प्रमुख ने कहा, "धर्म भारत का आवश्यक सत्व है और सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है." भागवत ने ये बातें धर्मभास्कर पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा, "जब कभी हिंदू राष्ट्र आगे बढ़ता है, वह उस धर्म के लिए ही आगे बढ़ता है और अब यह ईश्वर की इच्छा है कि सनातन धर्म आगे बढ़े और इसलिए हिंदुस्तान का उदय निश्चित है."

भागवत ने कहा, "हमें अपने धर्म पर दृढ़ रहना चाहिए, भले ही इसके लिए हमें मरना ही क्यों ना पड़े." उन्होंने कहा, "सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है. जब-जब हिंदू राष्ट्र की उन्नति होती है, वो धर्म के उन्नति के लिए होती है." उन्होंने कहा, "सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र है जब भी हिंदू राष्ट्र का उत्थान होता है तो वह देश के लिए होता है." धर्म को परिभाषित करते हुए भागवत ने कहा, "धर्म केवल कोई पंथ, संप्रदाय या पूजा का स्वरूप नहीं है." 

भागवत ने बताया देश कैसे हुआ था गुलाम?

संघ प्रमुख ने कहा, "धर्म का मूल्य यानी सत्य, करुणा, पवित्रता और तपस्या समान रूप से महत्वपूर्ण हैं. अनुकूल परिस्थितियों में सब ठीक रहता है लेकिन विपरीत परिस्थितियों में हम संतों को याद करते हैं." भागवत ने दावा किया कि 1,600 वर्षों तक भारत आर्थिक रूप से पहले नंबर था और बाद में भी यह पहले पांच देशों में से एक रहा. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमें गुलाम बनाने के लिए अपनी शिक्षा नीति लागू की और देश गरीब हो गया. 

'हिंदुस्तान का उत्थान निश्चित है'

संघ प्रमुख ने कहा कि कई हमलों के बावजूद भारत, दुनिया के सबसे संपन्न देशों में से एक बना रहा क्योंकि यहां के लोगों ने धर्म के सत्व को बनाए रखा. उन्होंने कहा, "कई आक्रमणों के बावजूद भारत दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक बना हुआ है क्योंकि यहां के लोगों ने 'धर्म के सत्व' को बनाए रखा है. अंग्रेजों ने भारत के 'सत्व' को दूर करने के लिए एक नई शिक्षा प्रणाली शुरू की और देश गरीब हो गया." उन्होंने कहा, "अब यह ईश्वर की इच्छा है कि सनातन धर्म का उदय हो और इसलिए हिंदुस्तान का उत्थान निश्चित है."

ये भी पढ़ें- Delhi Mayor Election: दिल्ली में मेयर के चुनाव की अगली तारीख को लेकर बढ़ा विवाद, जानें ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget