एक्सप्लोरर

'धर्म सब जगह जाना चाहिए, लेकिन...', संघ प्रमुख मोहन भागवत का धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान

Mohan Bhagwat: सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि RSS हिंदू राष्ट्र के जीवन मिशन का एक विकास है. संघ में कोई प्रोत्साहन नहीं है, बल्कि संघ के स्वयंसेवक अपना काम इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें आनंद आता है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ के बारे में बहुत सारी चर्चाएं चलती हैं. ये ध्यान में आया कि संघ के बारे में जानकारी कम है, जो जानकारी है, वह ऑथेंटिक कम है. इसलिए अपनी तरफ से संघ की सत्य और सही जानकारी देना चाहिए. संघ पर जो भी चर्चा हो, वह परसेप्शन पर नहीं बल्कि फैक्ट्स पर हो. आरएसएस प्रमुख ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि धर्म सब जगह जाना चाहिए उसके लिए कन्वर्शन की जरूरत नहीं है.

आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर व्याख्यान माला के दूसरे दिन सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि शुद्ध सात्विक प्रेम, यही संघ है. साल 1925 के विजयादशमी के बाद डॉक्टर साहब ने घोषणा कि आज यह संघ हम प्रारंभ करेंगे. तो उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण हिंदू समाज का संगठन है. पहली बात ये है कि जिनको हम हिंदू समाज कहते हैं और जिसे हिंदू नाम लगाना है उसको देश के प्रति जिम्मेदार रहना होगा.

जितना संघ का विरोध हुआ, उतना किसी और का नहीं: मोहन भागवत

उन्होंने कहा कि किसी स्वयंसेवी संगठन का इतना कड़ा और कटु विरोध नहीं हुआ, जितना संघ का हुआ. अगर संघ के मूल आधार की बात करें तो शुद्ध सात्त्विक प्रेम ही संघ है. संघ के प्रथम प्रचारकों में से एक दादाराव परमार्थ जी ने एक पंक्ति में आरएसएस को समझाया था- 'आरएसएस हिंदू राष्ट्र के जीवन मिशन का एक विकास है. संघ में कोई प्रोत्साहन नहीं है, बल्कि संघ के स्वयंसेवक अपना काम इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें अपने काम में आनंद आता है. उन्हें इस बात से प्रेरणा मिलती है कि उनका काम विश्व कल्याण के लिए समर्पित है.'

दिखते सब अलग-अलग हैं, लेकिन सब एक हैं: मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा, 'हमारे हिंदुस्तान का प्रयोजन विश्व कल्याण है. दिखते सब अलग-अलग है लेकिन सब एक हैं. दुनिया अपनेपन से चलती है सौदे पर नहीं चल सकती. धर्म की रक्षा करने से सृष्टि ठीक चलती है. दूसरे धर्म की बुराई करना धर्म नहीं है, जहां दुख पैदा होता है वहां धर्म नहीं है. धर्म एक बैलेंस है, मध्यम मार्ग है. दुनिया में अशांति है और कट्टरता बढ़ गई है. लेकिन अब विरोध बहुत कम हो गया. स्वयंसेवक सोचता है अनुकूलता मिली है तो सुविधाभोगी नहीं होना है. संघ में इनसेंटिव नहीं है, डिजइसेंटिव बहुत है. मुझसे कोई पूछता है संघ में आने से क्या मिलेगा तो मैं कहता हूं कुछ नहीं मिलेगा और जो है वो भी चला जाएगा.'

बढ़ रही अमीर और गरीब के बीच दूरी: मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'दुनिया में अशांति है कलह है, कट्टरपन बढ़ गया है. वोकिज्म जैसे शब्द दुनिया के लिए बड़ा संकट है. धर्म यानी रिलीजन नहीं. धर्म में विविधता स्वीकार्य है. आज की दुनिया संबंधों को तरस रही है, लेकिन सबसे जहां संबंध माने जाते हैं वो देश भारत है.” उन्होंने कहा कि आर्थिक उन्नति के कारण गरीब और अमीरों में दूरी बढ़ रही है. इसको दूर करने के लिए चर्चाएं होती है लेकिन परिणाम बहुत नहीं आते. धर्म सब जगह जाना चाहिए उसके लिए कन्वर्शन की जरूरत नहीं.'

समाज के सभी स्तर के लोगों को जोड़ना होगा: मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'भारत ने सदा अपने नुकसान की अनदेखी करते हुए जिन्होंने नुकसान किया उनको भी मदद की है. आज विश्व हमारी साख को मानता है. समाज हमारी बात मानता है. अब आगे का पड़ाव क्या है जो हम संघ में कर रहे हैं वो सारे समाज में हो और वो है चरित्र निर्माण, देशभक्ति को जगाना. भारत में जितना बुरा दिखता है उससे 40 गुना ज्यादा समाज में अच्छा है.'

समाज के हर कोने तक पहुंचना होगा: भागवत

उन्होंने कहा, 'हमको समाज के कोने-कोने तक पहुंचना पड़ेगा, कोई व्यक्ति रहे नहीं ऐसा कार्य का विस्तार हमको करना पड़ेगा. समाज के सभी वर्गों में और सभी स्तरों में जाना पड़ेगा. गरीब से नीचे से लेकर अमीर के ऊपर तक संघ को पहुंचना पड़ेगा. ये जल्दी से जल्दी करना पड़ेगा. जिससे सभी लोग मिलकर समाज परिवर्तन के काम में लग जाएं.'

हमारे बीच की दूरियां पाटने के प्रयास के जरूरत: RSS प्रमुख

उन्होंने कहा, 'बाहर से भी विचारधारा आई आक्रमण के कारण आई, यही के लोगों ने उनको स्वीकार किया. लेकिन हमारा मत तो सबको स्वीकार करने का है. जो दूरियां बनी है उसको पाटने के लिए दोनों तरफ से प्रयास की जरूरत है. ये सद्भावना और सकारात्मकता के लिए अत्यंत आवश्यक है. ये देश को राष्ट्रीय स्तर पर करना पड़ेगा. सबसे पहले पड़ोसी देशों के साथ हमको समाज जोड़ने का काम करना होगा. पड़ोसी देश अधिकांश भारत देश ही थे. लोग वहीं हैं. जो विरासत मिली है इसमें सबका विकास हो. पंथ संप्रदाय अलग होंगे रहने दीजिए, लेकिन समाज को जोड़ना होगा.'

यह भी पढ़ेंः भारत पर ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ को लेकर मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget