एक्सप्लोरर

एक सोफे पर बैठे दिखे Mulayam Singh और Mohan Bhagwat, यूपी कांग्रेस ने कहा- नई सपा में 'स' का मतलब 'संघवाद'

UP Assembly Election 2022: मुलाकात के दौरान दोनों नेता एक ही सोफे पर बैठे नजर आए. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने साथ में बैठकर जलपान ग्रहण किया और करीब 20 मिनट तक बातचीत करते रहे.

UP Election 2022: यूपी में जहां सियासी जंग का माहौल है, वहीं राजनीतिक गलियारों में एक शिष्टाचार की मुलाकात सुर्खियां बटोर रही है. उपराष्ट्रपति आवास पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की मुलाकात हुई है. इस दौरान दोनों नेता एक ही सोफे पर बैठे नजर आए. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने साथ में बैठकर जलपान ग्रहण किया और करीब 20 मिनट तक बातचीत करते रहे.

चर्चा है कि दोनों की मुलाकात उपराष्ट्रपति के पारिवारिक शादी समारोह में हुई. मोहन भागवत के साथ मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है. इस तस्वीर पर यूपी कांग्रेस ने कैप्शन दिया है. "नई सपा" में 'स' का मतलब 'संघवाद' है. यूपी विधानसभा चुनाव की नजदीकी के चलते यूपी में सियासी वार छिड़ा हुआ है. वहीं ये शिष्टाचार की मुलाकात ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. 

 

कांग्रेस के इस तस्वीर के ट्वीट करते ही यूजर्स ने भी अपनी राय देनी शुरू कर दी है. चुनाव प्रचार के बीच समाजवादी पार्टी और बीजेपी नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं. भले ही कांग्रेस ने इस तस्वीर को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा हो, लेकिन इस मीटिंग में क्या बात हुई, इसके बारे में फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है. 

यूपी में क्या सियासी तस्वीर

वहीं दूसरी ओर यूपी की सियासी लड़ाई में बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों में भी कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है. एबीपी न्यूज सी वोटर के 19 दिसंबर को प्रसारित किए गए सर्वे से पता लगता है कि UP में BJP को जनता पसंद कर रही है. सर्वे के मुताबिक वहां BJP का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है. हालांकि इस मामले में समाजवादी पार्टी (SP) भी पीछे नहीं है. 4 दिसबंर को SP 33 फीसदी वोट हासिल करती हुई दिख रही थी तो नए सर्वे में पार्टी को 34 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके अलावा बीएसपी जस की तस दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस को एक फीसदी वोट का घाटा होता दिख रहा है.

यूपी का चुनावी सर्वे
कुल सीट 403
         
BJP+       40%
SP+        34%
BSP        13%
कांग्रेस      7%
अन्य         6%

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget